Thursday,14 May 2026,01:00 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
मनोरंजन
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमाए 91.83 करोड़ रु
By Virat baibhav | Publish Date: 9/6/2025 3:54:10 PM
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमाए 91.83 करोड़ रु

नई दिल्ली। अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज होने के पहले सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 91.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। हाउसफुल 5 सिनेमा घरों में छह जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, फरदीन खान और संजय दत्त ने भी अभिनय किया हैं। प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के बारे में जानकारी साझा की। प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट में लिखा,ै हाउसफुल 5 ने पहले दिन 24.35 करोड़ रु और अगले दिन 32.38 करोड़ रुपए की कमाई की। तीसरे दिन इसने 35.10 करोड़ रुपए की कमाई की है।ै
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS