Friday,12 June 2026,01:25 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
बॉलिवुड
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नई फिल्म द दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर द बंगाल फाइल्स किया
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2025 4:00:10 PM
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नई फिल्म द दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर द बंगाल फाइल्स किया

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का नया नाम द बंगाल फाइल्स कर दिया गया है। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी अभिनीत यह फिल्म पांच सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का आधिकारिक पोस्टर साझा किया और इसके नए नाम की घोषणा की। अग्निहोत्री ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ैबड़ी घोषणा। द दिल्ली फाइल्स अब द बंगाल फाइल्स है। फिल्म का टीजर इस बृहस्पतिवार, 12 जून 2025 को आ रहा है और पांच सितंबर 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। द बंगाल फाइल्स 1940 के दशक के दौरान अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। अग्निहोत्री इससे पहले द ताशकंत फाइल्स (2019) और द कश्मीर फाइल्स (2022) बना चुके हैं।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS