ताजा खबरें
संजय लीला भंसाली ने मुझे सिनेमा के बारे में सब कुछ सिखाया है : रणबीर कपूर
By Virat baibhav | Publish Date: 29/9/2025 4:30:24 PMनई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि फ़िल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने उन्हें सिनेमा के बारे में सब कुछ सिखाया है और अभिनय की कला के बारे में वह कुछ जो भी जानते हैं उसका पूरा श्रेय भंसाली को जाता है। रणबीर कपूर ने अपने अभिनय की शुरूआत 2007 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ैसांवरियौ से की थी। और अब वह 18 साल बाद आगामी फिल्म ैलव एंड वॉरै के लिए भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया मंच इन्स्टाग्राम पर लाइव आए रणबीर कपूर ने अपने सह-कलाकारों और निर्देशक के बारे में बात की।उन्होंने कहा, ै लव एंड वॉर फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इसमें मेरे पसंदीदा दो कलाकार विकी कौशल और मेरी पत्नी आलिया भट्ट हैं।