ताजा खबरें
विजय की रैली में भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हुई
By Virat baibhav | Publish Date: 29/9/2025 4:33:39 PMकरूर (तमिलनाडु)। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय की रैली में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय महिला की यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। घायल महिला ने करूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे मरने वाली महिलाओं की कुल संख्या 18 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और 13 पुरुष भी शामिल हैं।