Thursday,11 June 2026,04:30 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
बदलते मौसम में बेहद जरूरी मजबूत इम्यून सिस्टम, जानें मजबूत करने के पांच आसान तरीके
By Virat baibhav | Publish Date: 7/5/2026 4:03:05 PM
बदलते मौसम में बेहद जरूरी मजबूत इम्यून सिस्टम, जानें मजबूत करने के पांच आसान तरीके

नई दिल्ली। बदलते मौसम में संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियां तेजी से फैलने का डर लगा रहता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखना बेहद जरूरी हो गया है। हेल्थ एक्सपर्ट इम्यूनिटी को बूस्ट करने के पांच आसान उपाय सुझाते हैं।  आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ के अनुसार, मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और बीमार पड़ने की संभावना को कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के इन सुझावों को अपनाकर आसानी से अपने और अपने परिवार के सेहत की रक्षा कर सकते हैं। विभाग ने बताया कि ये छोटी-छोटी आदतें लंबे समय में बड़ी सुरक्षा प्रदान करती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम में दवा से ज्यादा जरूरी है अपनी दिनचर्या को स्वस्थ बनाना। अगर कोई पुरानी बीमारी है तो इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सबसे पहले गहरी नींद लें। इसके लिए रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी और अच्छी नींद लें, जो इम्यून सिस्टम के लिए सबसे जरूरी है। नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और इम्यून सेल्स सक्रिय होते हैं। अनियमित नींद इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है। दूसरा है अच्छा खाएं व चीनी कम करें। पौष्टिक आहार इम्यून सिस्टम की रीढ़ है। फल, सब्जियां, दालें, अनाज, मेवे और दही जैसी चीजें खाएं जो विटामिन सी, डी, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हों। वहीं, ज्यादा चीनी और जंक फूड से बचें क्योंकि यह इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाता है। तीसरी जरूरी बात है नियमित व्यायाम करें। इसके लिए रोजाना 30 से 45 मिनट व्यायाम, सैर, योगासन या हल्की कसरत करें, जो इम्यून सेल्स को सक्रिय करती है। व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम होती है। चौथा है तनाव का प्रबंधन, लगातार तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या हॉबी के जरिए तनाव कम करें। अच्छा मूड इम्यूनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है। पांचवी जरूरी बात है खुद को हाइड्रेटेड रखें। शरीर में पानी की कमी इम्यून फंक्शन को प्रभावित करती है। पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल टी पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS