Friday,12 June 2026,01:50 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
दिन भर थकान-तनाव, अकड़न और खराब पाचन? पादहस्तासन के पास है समाधान
By Virat baibhav | Publish Date: 13/5/2026 2:45:43 PM
दिन भर थकान-तनाव, अकड़न और खराब पाचन? पादहस्तासन के पास है समाधान

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर थकान, मानसिक तनाव, शरीर में अकड़न और खराब पाचन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पादहस्तासन का सुझाव दिया है। योग दिवस की तैयारी में जुटे आयुष मंत्रालय ने इस आसन को रोजाना करने की सलाह दी है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर साबित होता है। मंत्रालय के अनुसार, तनाव, अकड़न, खराब पाचन और कम ऊर्जा जैसी समस्याएं शरीर में धीरे-धीरे जमा होती रहती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए पादहस्तासन एक आसान लेकिन शक्तिशाली आसन है। नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, मन शांत रहता है और आगे की ओर गहरे खिंचाव से शारीरिक तनाव दूर होता है। पादहस्तासन के अभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे थकान कम होती है और दिन भर तरोताजा महसूस होता है। आगे की ओर झुकने वाली यह मुद्रा कमर, पीठ और पैरों की मांसपेशियों को खिंचाव देती है, जिससे अकड़न दूर होती है। साथ ही यह पेट के अंगों पर दबाव डालकर पाचन क्रिया को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है।एक्सपर्ट्स का कहना है कि पादहस्तासन न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मन-शरीर के जुड़ाव को भी मजबूत करता है। नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और नींद भी बेहतर आती है। यह आसन उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या जिन्हें पीठ दर्द की शिकायत रहती है। पादहस्तासन एक फॉरवर्ड बेंडिंग पोज है, जिसके लिए खड़े होकर दोनों पैरों को जोड़ें, सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और हाथों को पैरों के पास जमीन पर रखने की कोशिश करें। शुरुआती दिनों में घुटनों को थोड़ा मोड़ सकते हैं। कुछ सेकंड रुककर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में लौटें। रोजाना 3-5 बार इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है। योग एक्सपर्ट कुछ सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, पीठ की गंभीर समस्या, हर्निया या हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति इस आसन को करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। गर्भवती महिलाओं को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS