Thursday,11 June 2026,03:28 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
हाई ब्लडप्रेशर में राहत देता है शवासन, तनाव दूर करने में करता है मदद
By Virat baibhav | Publish Date: 13/5/2026 2:49:45 PM
हाई ब्लडप्रेशर में राहत देता है शवासन, तनाव दूर करने में करता है मदद

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लडप्रेशर एक आम समस्या बन चुका है। लगातार तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों का कम होना इसके वजह माने जाते हैं। पहले यह बीमारी केवल बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।   ऐसे में आयुष मंत्रालय इलाज के साथ-साथ योग जीवनशैली का हिस्सा बनाने की सलाह देता है। योग के कई आसनों में शवासन ऐसा आसन है, जो हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इससे शरीर की नसों और मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव भी दूर होता है। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव और लगातार सक्रिय रहने वाला दिमाग भी होता है। जब व्यक्ति तनाव में रहता है, तो शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन तेजी से बढ़ जाते हैं। इससे दिल की धड़कन तेज होने लगती है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। शवासन इस पूरी प्रक्रिया को शांत करने का काम करता है। इस आसन में व्यक्ति पीठ के बल लेटकर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ देता है और सांसों पर ध्यान केंद्रित करता है। ऐसा करने से दिमाग को शांति का संकेत मिलता है और शरीर का तंत्रिका तंत्र धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आने लगता है। शवासन के दौरान ली जाने वाली धीमी और गहरी सांसें शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर बनाती हैं। इससे रक्त का प्रवाह संतुलित तरीके से होने लगता है। जब शरीर रिलैक्स होता है, तो रक्त वाहिकाएं भी सामान्य रूप से काम करने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। हाई ब्ल्ड प्रेशर के अलावा, शवासन मानसिक तनाव, चिंता और बेचैनी को भी कम करने में मदद करता है। लगातार अभ्यास करने से मन शांत रहने लगता है और व्यक्ति खुद को मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत महसूस करता है। इसके अलावा, शवासन शरीर की थकान को दूर करने में भी मदद करता है। दिनभर काम करने के बाद शरीर में जो भारीपन और कमजोरी महसूस होती है, यह आसन उसे कम करने का काम करता है। मांसपेशियों को पूरा आराम मिलने से शरीर दोबारा ऊर्जा महसूस करता है। नींद की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी यह आसन फायदेमंद माना जाता है। शवासन करने से दिमाग शांत होता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी शवासन असरदार माना जाता है। तनाव कम होने और शरीर के शांत होने से पाचन क्रिया सही तरीके से काम करने लगती है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है। साथ ही, एकाग्रता और ध्यान लगाने की क्षमता भी बेहतर होती है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS