Thursday,11 June 2026,03:41 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
By Virat baibhav | Publish Date: 15/5/2026 3:21:09 PM
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण

नई दिल्ली। रात को सोते समय हर व्यक्ति की अपनी अलग आदतें होती हैं। कोई बिना तकिए के नहीं सो पाता, किसी को हल्की रोशनी पसंद होती है अक्सर देखा जाता है कि लोग सोते समय एक पैर कंबल के बाहर निकाल लेते हैं। लेकिन इस आदत को अगर विज्ञान की नजर से देखें तो इसके पीछे शरीर की कार्यप्रणाली और दिमाग से जुड़ी कई अहम बातें छिपी हुई हैं।  विज्ञान के अनुसार, अच्छी और गहरी नींद के लिए शरीर का तापमान संतुलित रहना बहुत जरूरी होता है। दिनभर काम करने के बाद जब शरीर आराम की अवस्था में पहुंचता है, तब दिमाग शरीर को धीरे-धीरे रिलैक्स मोड में ले जाने लगता है। इसी दौरान शरीर अपने तापमान को थोड़ा कम करने की कोशिश करता है। ऐसे में कई लोगों का एक पैर कंबल से बाहर निकालना शरीर की उसी प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है। हमारे पैर शरीर की गर्मी बाहर निकालने का काम तेजी से करते हैं। पैरों के तलवों में बहुत सी छोटी रक्त नलिकाएं होती हैं, जो शरीर की गर्मी को बाहर की हवा तक पहुंचाने में मदद करती हैं। जब कोई व्यक्ति कंबल के अंदर ज्यादा गर्म महसूस करता है, तो शरीर खुद ही ऐसा तरीका अपनाता है, जिससे तापमान संतुलित हो सके। ऐसे में कई बार लोग नींद में अनजाने में ही अपना एक पैर बाहर निकाल लेते हैं। इससे शरीर को हल्की ठंडक मिलती है और दिमाग को आराम का संकेत पहुंचता है। नींद आने की प्रक्रिया मानसिक भी होती है। जब शरीर को ठंडक और आराम महसूस होता है, तब दिमाग में तनाव कम होने लगता है। इससे व्यक्ति जल्दी रिलैक्स महसूस करता है और उसे गहरी नींद आने लगती है। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो कई लोगों को पूरी तरह ढककर सोने पर बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में शरीर का थोड़ा हिस्सा बाहर रखने से उन्हें खुलापन का एहसास होता है और नींद बेहतर आती है।
 
-
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS