Friday,12 June 2026,12:55 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन
By Virat baibhav | Publish Date: 16/5/2026 3:48:54 PM
तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन

नई दिल्ली। मई की इस चिलचिलाती गर्मी में जो सबसे ज्यादा भारत में खाया जाता है, वह है खरबूजा और तरबूज। ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते, लेकिन इन फलों को गलत चीजों के साथ खाने से फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है।  आयुर्वेद में कुछ चीजों को 'विरुद्ध आहार' कहा गया है, यानी ऐसी चीजें जिन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है। तरबूज या खरबूजे के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी उत्पाद नहीं खाने चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गैस, भारीपन या पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसी तरह जलयुक्त फलों के साथ तले-भुने खाद्य पदार्थ खाना भी नुकसानदायक माना जाता है। गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म रहता है और अगर ऐसे समय में भारी और ऑयली खाना खाया जाए तो अपच, एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है। भारी भोजन या ज्यादा अनाज के साथ भी तरबूज और खरबूजा खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और शरीर में सुस्ती, भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है। इसके अलावा, बहुत ठंडे पेय या आइस्ड ड्रिंक्स के साथ इन फलों का सेवन भी सही नहीं माना जाता। इससे आंतों की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज या खरबूजे जैसे जलयुक्त फलों को हमेशा अकेले या फिर समान प्रकृति वाले फलों के साथ खाना बेहतर होता है। इससे शरीर को पोषण भी सही तरीके से मिलता है और पाचन भी अच्छा रहता है। अगर आपको तरबूज या खरबूजा पसंद नहीं है या किसी वजह से आप नहीं खा सकते तो गर्मी के मौसम में नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं। साथ ही, पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान भी जरूरी है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS