Friday,12 June 2026,01:11 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
हेल्थ
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत
By Virat baibhav | Publish Date: 16/5/2026 3:54:12 PM
किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार धनुरासन, शरीर को अंदर से बनाता है मजबूत

नई दिल्ली। किडनी हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और पानी के संतुलन को बनाए रखने का काम करती है। अगर किडनी सही तरीके से काम न करे तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ने लगता है। थकान, सूजन, पेशाब से जुड़ी दिक्कतें और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आयुष मंत्रालय योग करने की सलाह देता हैं। तमाम योगासनों में धनुरासन को काफी लाभकारी माना जाता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, धनुरासन शरीर को लचीला बनाता है। साथ ही पेट, रीढ़, फेफड़ों और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों को भी फायदा पहुंचाता है। इस योगासन में शरीर धनुष के आकार में होता है। जब व्यक्ति धनुरासन करता है तो पेट और कमर के आसपास के हिस्से में खिंचाव और हल्का दबाव बनता है। यही प्रक्रिया किडनी के लिए फायदेमंद मानी जाती है। धनुरासन करते समय शरीर पीछे की ओर मुड़ता है, जिससे पेट और पीठ के बीच स्थित अंग सक्रिय होते हैं। इस दौरान किडनी के आसपास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने लगता है। जब किसी अंग तक खून का प्रवाह सही तरीके से पहुंचता है तो उसे ऑक्सीजन और पोषण बेहतर मात्रा में मिलता है। इससे किडनी की कार्यप्रणाली सही बनी रहती है। धनुरासन तनाव को कम करता है। तनाव का असर सीधे हार्मोन और ब्लड प्रेशर पर पड़ता है, जिसका असर किडनी पर भी दिखाई दे सकता है। ऐसे में नियमित धनुरासन का अभ्यास दिमाग को शांत रखने और शरीर के अंदरूनी अंगों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मददगार हो सकता है। धनुरासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है और लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे पीठ और कमर की अकड़न कम होती है। यह सांस लेने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है। इसके अलावा, धनुरासन पेट के हिस्से में होने वाला खिंचाव पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है। यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है। हालांकि, आयुष मंत्रालय सलाह देता है कि जिन लोगों को कमर दर्द, हर्निया, हाई ब्लड प्रेशर या पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो, तो उन्हें डॉक्टर या योग प्रशिक्षक की सलाह लेकर ही इसका अभ्यास करना चाहिए।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS