Thursday,11 June 2026,03:44 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
शारीरिक-मानसिक समस्याओं पर लगेगी लगाम, छोटे-छोटे बदलाव से बनेगी बात
By Virat baibhav | Publish Date: 19/5/2026 3:24:47 PM
शारीरिक-मानसिक समस्याओं पर लगेगी लगाम, छोटे-छोटे बदलाव से बनेगी बात

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियंत्रित खान-पान सेहत के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। समय की कमी की वजह से कहीं दो मिनट में खाना बन जाता है तो कहीं बाहर का खाना ऑर्डर हो जाता है। मगर ये आदतें न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का भी दुश्मन हैं।   बाहर के खाने को लेकर सबसे बड़ा भ्रम यह रहता है कि वह लजीज होता है। हालांकि, ज्यादा नमक, चीनी व तेल से बने ये खाद्य पदार्थ शरीर को कई समस्याओं में डाल देते हैं। ऐसे में लोगों को आगाह करते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) बताता है कि अधिक मात्रा में तेल, नमक और चीनी का सेवन धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और कई गंभीर बीमारियों को न्योता देता है। अधिक तेल, नमक और चीनी के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनके अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। थकान, चिड़चिड़ापन, तनाव और नींद की समस्या आम हो गई है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि इन तीनों चीजों की मात्रा पर लगाम लगाकर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव बड़े स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। अगर आप आज से तेल, नमक और चीनी की मात्रा थोड़ी कम कर दें तो कुछ हफ्तों में ही आप खुद में ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। एनएचएम के अनुसार, रोजाना इनकी मात्रा को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए तेल को वर्तमान मात्रा से 10 प्रतिशत कम कर दें। खाना बनाते समय जितना तेल इस्तेमाल हो रहा है, उसे थोड़ा कम करें। ज्यादा तेल से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। चाय, दूध, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में चीनी की मात्रा घटाएं। ज्यादा चीनी से वजन बढ़ना, डायबिटीज और दांतों की समस्या होती है। वहीं, खाने में नमक कम डालें। टेबल सॉल्ट, अचार, पापड़ और प्रोसेस्ड फूड में छिपा नमक भी ध्यान रखें। ज्यादा नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि संतुलित खानपान अपनाएं और घर का बना ताजा भोजन ही खाएं। फल, सब्जियां और साबुत अनाज ज्यादा लें। जंक फूड और पैकेज्ड खाने से परहेज करें और रोजाना व्यायाम या वॉक करें।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS