Friday,12 June 2026,01:09 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
2047 तक अंग न मिलने से देश में किसी की मौत नहीं होगी: नीलेश मण्डलेवाला
By Virat baibhav | Publish Date: 24/5/2026 3:12:00 PM
2047 तक अंग न मिलने से देश में किसी की मौत नहीं होगी: नीलेश मण्डलेवाला

सूरत। सूरत सहित पूरे देश में अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली संस्था 'डोनेट लाइफ' के संस्थापक नीलेश मण्डलेवाला को 25 मई को राष्ट्रपति के हाथों देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पॉद्मश्री' से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा घोषित इस 'पीपल्स पद्म' पुरस्कार को लेकर देशभर के सेवाभावी लोगों में हर्ष का माहौल है नीलेश मण्डलेवाला ने इस सम्मान को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि न मानकर पूरे देश के अंगदान अभियान को समर्पित किया। उन्होंने अपने पिता की पीड़ा से शुरू हुई अंगदान की आवश्यकता की कहानी को याद करते हुए अंगदान को लेकर किये गए अपने प्रयासों, सामाजिक रुढ़िवादी सोच, लोगो के तिरस्कार से लेकर पद्मश्री सम्मान तक की बात की। नीलेश मण्डलेवाला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं मानता हूं कि यह सम्मान नीलेश मण्डलेवाला या सिर्फ 'डोनेट लाइफ' का नहीं है। यह देश भर में अंगदान के पवित्र कार्य में जुटी उन तमाम संस्थाओं और हर उस व्यक्ति का सम्मान है, जो अनमोल जिंदगियों को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की इस पहल (पीपल्स पद्म) से जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को एक नई ऊर्जा और काम करने की प्रेरणा मिली है।" आजादी के शताब्दी वर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विज़न को आगे बढ़ाते हुए मण्डलेवाला ने अपनी संस्था के एक बड़े संकल्प को साझा किया। उन्होंने कहा, "हमने एक मिशन तय किया है कि साल 2047 में जब हमारा देश आजादी की शताब्दी मना रहा होगा, तब भारत में किसी भी मरीज की मौत 'अंग न मिलने' की वजह से नहीं होगी। इस लक्ष्य को सिर्फ दावों से नहीं, बल्कि एक ठोस रोडमैप के जरिए पूरा किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से देश की सबसे बड़ी ताकत, यानी 'यूथ' (युवाओं) को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि आने वाले समय में युवा पीढ़ी इस नेक कार्य की बागडोर संभाल सके।" पद्मश्री मिलने के बाद बढ़ने वाली जिम्मेदारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "सम्मान हमेशा अपने साथ बड़ी जवाबदेही लेकर आता है। सही मायनों में यह पुरस्कार तभी सार्थक होगा, जब हम देश के उन राज्यों में भी अंगदान की प्रवृत्ति और ट्रांसप्लांट की सुविधाओं को शुरू करवा सकें, जहां अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है।" मण्डलेवाला ने कहा, "जब हमारे परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होती है, तो हम उनके गहने (ऑर्नामेंट्स) उतार लेते हैं, क्योंकि वे कीमती होते हैं। लेकिन हमारे शरीर के अंग (ऑर्गन्स) उन गहनों से भी लाख गुना कीमती हैं, क्योंकि ये किसी फैक्ट्री में नहीं बनते। इन्हें जलाने या दफनाने के बजाय अगर हम दान कर दें, तो देश में हर साल समय पर अंग न मिलने से मरने वाले लाखों लोगों को नया जीवन मिल सकता है।" नीलेश मण्डलेवाला ने भावुक होकर कहा कि वे इस प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार को अपने माता-पिता के चरणों में और भगवान द्वारकाधीश के चरणों में अर्पण करते हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS