Thursday,11 June 2026,03:27 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
हेल्थ
कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन
By Virat baibhav | Publish Date: 25/5/2026 3:49:18 PM
कब्ज और अपच से पाना है छुटकारा? रोजाना के रूटीन में शामिल करें शीर्षासन

नई दिल्ली। भारतीय योग परंपरा में शरीर और मन को साधने के लिए अनगिनत आसनों का वर्णन किया गया है, लेकिन इनमें शीर्षासन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। यह शरीर को संतुलित रखने के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है।  शीर्षासन संस्कृत के दो शब्दों 'शीर्ष' (सिर) और 'आसन' (मुद्रा) से मिलकर बना है। यह अभ्यास 'आसनों का राजा' कहलाता है। इसके नियमित अभ्यास से कंधे, भुजाओं और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, शीर्षासन एक उन्नत और प्रभावशाली योगासन है, जो शारीरिक शक्ति, मानसिक स्पष्टता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होता है। यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों के विकास में मददगार माना जाता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे कब्ज, गैस और अपच, से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है। उल्टी स्थिति में किए जाने के कारण शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पाचन क्रिया को लाभ मिल सकता है। शीर्षासन करने से शरीर में, खासकर सिर की ओर, रक्त संचार बेहतर होता है। जब व्यक्ति उल्टा खड़ा होता है, तो मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। हालांकि, ब्लड प्रेशर से संबंधित लाभ व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करते हैं, इसलिए उच्च रक्तचाप या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही इसका अभ्यास करना चाहिए। इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को दीवार के सहारे टिकाएं और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर ले जाएं। इस दौरान शरीर का वजन हाथों और भुजाओं पर संतुलित रखें। फिर सिर को सावधानीपूर्वक चटाई पर रखें और धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाएं, ताकि शरीर शीर्षासन की सही स्थिति में आ सके। इस आसन को करते समय संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है, जिसमें भुजाएं और कंधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शुरुआती अभ्यास में दीवार का सहारा लेना अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है शुरुआत में इसका अभ्यास केवल 10 से 30 सेकंड तक ही करना चाहिए। नियमित अभ्यास के साथ व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार इसकी अवधि धीरे-धीरे बढ़ा सकता है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS