Thursday,11 June 2026,03:15 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
हेल्थ
भीषण गर्मी में चुनौतियों से भरा है सफर करना, जानें क्या करें, क्या नहीं?
By Virat baibhav | Publish Date: 25/5/2026 3:53:34 PM
भीषण गर्मी में चुनौतियों से भरा है सफर करना, जानें क्या करें, क्या नहीं?

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, 25 मई से 2 जून तक नौतपा पड़ने वाला है, जिस दौरान गर्मी और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।  भारत सरकार के नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने गर्मियों में यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए जरूरी सुझाव जारी किए हैं। मिशन का कहना है कि थोड़ी सी तैयारी और सही सावधानियों से गर्मी के मौसम में यात्रा को आसान बनाया जा सकता है। यात्रा से पहले की तैयारी : यात्रा शुरू करने से पहले अच्छी नींद लें और पर्याप्त आराम करें। हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर में हवा का आवागमन बना रहे और गर्मी कम लगे। धूप से बचाव के लिए छाता, टोपी, सनग्लासेज और एसपीएफ वाला सनस्क्रीन साथ रखें। यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान : खाली पेट कभी यात्रा पर न निकलें। घर से हल्का नाश्ता जरूर करें। हमेशा पानी की बोतल साथ रखें और बार-बार छोटे-छोटे घूंट लेकर पानी पीते रहें। अपने पास ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी या ग्लूकोज पाउडर रखें। इससे डिहाइड्रेशन से बचाव होगा। वहीं, भोजन हल्का, ताजा और आसानी से पचने वाला चुनें। भारी, तला-भुना या बाहर का खाना कतई न करें। बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखें। उन्हें हर थोड़ी देर में पानी पिलाते रहें। अन्य जरूरी सावधानियां : दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अगर संभव हो तो यात्रा से बचें। वाहन में एसी का तापमान बहुत कम न रखें। अगर कहीं रुकना हो तो छायादार और ठंडी जगह चुनें। थकान महसूस होने पर तुरंत आराम करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS