Friday,12 June 2026,01:15 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
हेल्थ
देशभर में कहर बरपा रही गर्मी, कई जगहों पर हीट-वेव की चेतावनी
By Virat baibhav | Publish Date: 26/5/2026 3:13:22 PM
देशभर में कहर बरपा रही गर्मी, कई जगहों पर हीट-वेव की चेतावनी

नई दिल्ली। इस वक्त देशभर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। कई जगहों पर हीट-वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भीष्ण गर्मी के बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में शासन की तैयारियों के बारे में बारे में बताया।  मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस वक्त तापमान में काफी ज्यादा वृद्धि हो गई है। लोगों को चाहिए कि वे धूप में न निकलें। लोग ज्यादा पैदल चलने की कोशिश न करें। चंडीगढ़ के आईएमडी वैज्ञानिक शिविंदर सिंह ने आईएएनएस से बताया कि अगले दो दिनों तक हमारे क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। 28 तारीख के बाद पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ नमी के प्रभाव के कारण, हमें बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस साल लू वाले दिनों की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। राजस्थान में भी नौतपा के दौरान भीषण लू का प्रकोप है। धौलपुर में सड़कें और बाजार सुनसान पड़े हैं, रात का तापमान भी बढ़ रहा है। एक शख्स ने कहा कि धौलपुर में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। 47-48 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जा रहा है। गर्मी से लोगों की स्थिति काफी गंभीर है। बिहार में भी गर्मी का प्रकोप है। भीषण गर्मी को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि छात्रों की सुरक्षा के लिए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं केवल सुबह 11 बजे तक ही चलेंगी। पटना के मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने कहा कि आज भी पूरे राज्य में लू की चेतावनी जारी की गई है। विशेष रूप से कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और अरवल जैसे जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। यूपी में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। प्रयागराज के प्रखन ने कहा, "जरा हालात तो देखिए, हम अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए हैं, ओआरएस के पैकेट साथ रखते हैं और चलते-फिरते पानी पी रहे हैं। पेड़ों की कमी से और भी ज्यादा परेशानी हो रही है। अगर सड़क के किनारे और पेड़ होते, तो शायद लोगों को इस गर्मी में इतनी तकलीफ नहीं होती।"
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS