Sunday,06 September 2026,05:48 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
हेल्थ
पोषण से बेहतर होगी दृष्टि, जानें आंखों के लिए विटामिन-ए की अहमियत
By Virat baibhav | Publish Date: 31/5/2026 3:39:08 PM
पोषण से बेहतर होगी दृष्टि, जानें आंखों के लिए विटामिन-ए की अहमियत

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, लापरवाही और लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम आंखों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गया है। मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी के सामने घंटों बिताने से आंखों में थकान, धुंधलापन, सूखापन और कमजोर दृष्टि जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में पोषक तत्वों के सेवन से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है।  नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने विटामिन ए से युक्त आहार को अपनाकर आंखों की देखभाल करने की सलाह दी है। एनएचएम के अनुसार, विटामिन ए आंखों की रोशनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विटामिन रेटिना को ठीक से काम करने में मदद करता है, रात में देखने की क्षमता बढ़ाता है और आंखों को संक्रमण से बचाता है। नियमित रूप से विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आंखों की कमजोरी को रोका जा सकता है। आंखों के लिए फायदेमंद विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थों में गाजर, हरी सब्जियां, आम समेत कई फल-फूल हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि “बेहतर पोषण से ही बेहतर दृष्टि संभव है।” अपने भोजन की थाली में सही आहार को शामिल कर हम अपनी आंखों की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं। स्वस्थ आंखें बेहतर जीवन की कुंजी हैं।
 
गाजर :- विटामिन ए का सबसे अच्छा और लोकप्रिय स्रोत है। रोजाना गाजर का जूस या सलाद में गाजर शामिल करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों के मसल्स भी मजबूत होते हैं।

हरी सब्जियां :- पालक, मेथी, सरसों, ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं। ये आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्व भी देती हैं।

आम :- गर्मियों का राजा आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत भी है। मौसमी आम का नियमित सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

दूध :- दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे दही, छाछ और पनीर भी विटामिन ए का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं।
 
इसके अलावा, विशेषज्ञों की सलाह है कि स्क्रीन टाइम को सीमित रखें, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूर की वस्तु को देखें (20-20-20 नियम) और खाने में ऊपर बताए गए पदार्थों को जरूर शामिल करें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को विटामिन ए युक्त आहार लेना चाहिए।आँखों की छोटी-छोटी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS