Wednesday,15 July 2026,07:11 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
नेशनल
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
By Virat baibhav | Publish Date: 8/6/2026 8:19:37 PM
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल

 
मुंबई। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के लिए लोग एयरकंडीशनर (एसी) का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसका लंबे समय तक इस्तेमाल स्किन मॉइस्चर बैरियर को प्रभावित कर सकता है। कमरे की हवा सूखी हो जाती है, जिससे त्वचा और बालों से पानी जल्दी वाष्पित होने लगता है। यही कारण है कि लंबे समय तक एसी में रहने वाले लोगों में रूखापन, खुजली, बालों का टूटना और त्वचा में जलन जैसी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। अगर सही देखभाल की जाए तो इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है। 
 
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, एसी की हवा में नमी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे त्वचा की ऊपरी परत, यानी स्किन बैरियर, कमजोर होने लगता है। यह बैरियर हमारी त्वचा को बाहरी नुकसान और पानी की कमी से बचाता है। जब यह कमजोर होता है तो त्वचा जल्दी ड्राई हो जाती है और उसमें खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए सबसे जरूरी उपाय है त्वचा को बाहरी रूप से नमी देना। मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन का इस्तेमाल इसमें बेहद मददगार है। ये क्रीम त्वचा पर एक हल्की सुरक्षात्मक परत बनाती हैं, जिससे पानी का नुकसान कम होता है और त्वचा लंबे समय तक नरम बनी रहती है।
 
नहाने की आदत भी त्वचा की सेहत पर असर डालती है। हल्के गुनगुने पानी का उपयोग त्वचा के लिए संतुलित माना जाता है। यह त्वचा के रोमछिद्रों की सफाई करता है और प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह तरीका त्वचा के लिपिड बैलेंस को स्थिर रखता है, जिससे त्वचा ज्यादा समय तक स्वस्थ रहती है।
 
त्वचा की गहराई से देखभाल के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क जरूरी है, ये जरूरी पोषक तत्व और नमी देते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की कोशिकाओं में पानी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा का लचीलापन और चमक बनी रहती है। नियमित रूप से हाइड्रेटिंग मास्क लगाने से त्वचा की बाहरी परत मजबूत होती है और पर्यावरणीय नुकसान से सुरक्षा बढ़ती है।
 
बालों की बात करें तो एसी की हवा बालों की नमी को भी प्रभावित करती है। बालों की बाहरी परत, यानी क्यूटिकल, जब सूख जाती है तो बाल रूखे, कमजोर और टूटने लगते हैं। ऐसे में मॉइस्चराइजिंग शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है। ये प्रोडक्ट बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं और उनकी प्राकृतिक चमक को सुरक्षित रखते हैं।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS