Wednesday,15 July 2026,06:28 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
हेल्थ
बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांधीनगर के तीन आरोग्य मंदिर सम्मानित, मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र
By Virat baibhav | Publish Date: 26/6/2026 4:51:35 PM
बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांधीनगर के तीन आरोग्य मंदिर सम्मानित, मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

गांधीनगर। जन-जन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में गांधीनगर जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के शाहपुर, कांठा और वेडा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्रदान किया है।   इन स्वास्थ्य केंद्रों पर ओरल हेल्थ केयर, प्राइमरी आई, ईयर, नोज और थ्रोट केयर, एंटीनेटल केयर और मैटरनिटी सर्विसेज, नियोनेटल और चाइल्ड हेल्थ सर्विसेज, मेंटल हेल्थ केयर, गैर-संचारी रोग मैनेजमेंट और मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में 12 प्रमुख मानकों को पूरा किया है। स्थानीय निवासियों के मुताबित इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर उन्हें चिकित्सीय परामर्श, लैब टेस्टिंग और मेडिसिन जैसी सभी सुविधाएं मुफ्त मिल रही हैं। स्थानीय निवासी हीतेंद्र राठौड़ ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो तो यहां पर आपको प्राथमिक सुविधा मिल जाती है। यहां पर मलेरिया, टीबी, सभी का इलाज होता है। यहां डॉक्टर सभी का इलाज करते हैं, जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की सुविधा भी मिल जाती है। संगीताबेन प्रजापति ने कहा कि यहां सारी सुविधा मिल जाती है, बीपी, डायबिटीज की दवा मिल जाती है। सामान्य बीमारी के इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का डिजिटल माध्यम से वर्चुअल असेसमेंट किया था, जिसमें ये हेल्थ सेंटर सभी 12 मानकों पर खरे उतरे हैं। इन केंद्रों पर न केवल नेशनल हेल्थ प्रोग्राम्स के तहत मरीजों को टीबी उन्मूलन और वेक्टर-जनित रोग नियंत्रण जैसी चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, बल्कि बीपी, डायबिटीज और कैंसर जैसी गैर-संचारी रोग की भी निशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के डॉ. कीर्ति दास चौधरी ने कहा कि यहां पर 12 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां 14 तरह के लैब टेस्ट हो जाते हैं, जो सेंटर पर उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य के सभी काम पूरे किए जाते हैं। संक्रमित रोगों से बचने के लिए कार्यक्रम पूरे किए जाते हैं। डॉ. जाहिद ने कहा कि नेशनल क्वालिटिी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अंतर्गत यह सर्टिफिकेशन भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अंतर्गत 6 विभागों की टीम असेसमेंट करती है। हेल्थ मिनिस्ट्री के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र की ओर से देशभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्थ फेसिलिटीज की पड़ताल के लिए समय-समय पर असेसमेंट किया जाता है। इसी दौरान गांधीनगर के इन हेल्थ सेंटर्स को 90 प्रतिशत से अधिक ओवरऑल स्कोर मिला है। जिला क्वालिटी एश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. धर्मेश वी पारिख ने कहा कि नई दिल्ली द्वारा जो चेक लिस्ट तय की गई है, जो मानदंड तय किए गए हैं। उनमें हमें सफलता मिली है। बेड़ा कांठा शाहपुर जैसे कई गांव नेशनल स्टेंडर्ड में खरे उतरे हैं और कई अस्पताल इस सूची में शामिल होंगे। गांधीनगर के हेल्थ सेंटर्स पर मिल रहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जाहिर है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार पब्लिक हेल्थ फेसिलिटीज का खास ध्यान रख रही है। स्वस्थ गुजरात, समृद्ध गुजरात की प्रतिबद्धता को पूरा करने में गांधीनगर की यह कामयाबी राज्य के दूसरे जिलों को भी प्रेरित करने वाली है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS