Tuesday,13 October 2026,10:23 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
हेल्थ
मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी जरूरी करने की तैयारी, शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर सख्ती
शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की अनधिकृत बिक्री रोकने के लिए सरकार ने ड्रग्स रूल्स में संशोधन का प्रस्ताव रखा
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 17/9/2026 2:54:44 PM
मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी जरूरी करने की तैयारी, शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर सख्ती

मेडिकल स्टोर में दवाओं की बिक्री के लिए प्रस्तावित सीसीटीवी निगरानी

नई दिल्ली। सरकार ने शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की बिक्री और वितरण पर निगरानी को और सख्त करने की तैयारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल स्टोर पर अनिवार्य सीसीटीवी निगरानी लगाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि इन दवाओं की अनधिकृत बिक्री को रोका जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इस संबंध में 8 सितंबर को ड्राफ्ट गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की अनधिकृत पहुंच और बिक्री से जुड़ी चिंताओं को दूर करना है।

शेड्यूल दवाओं की बिक्री पर बढ़ेगी निगरानी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के तहत शेड्यूल एच, एच1 और एक्स में शामिल दवाओं की बिक्री और पर्ची को लेकर कड़े नियम हैं। इन दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए इनके वितरण पर निगरानी रखी जाती है। मंत्रालय के मुताबिक, संशोधन लागू होने के बाद इन दवाओं की बिक्री और वितरण की निगरानी मजबूत होगी तथा बिना वैध पर्ची के इनकी अनधिकृत बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

सीसीटीवी से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रस्तावित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से फार्मा सप्लाई चेन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

डीटीएबी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी की सिफारिश

मंत्रालय के अनुसार, इस प्रस्ताव पर पहले ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी (डीसीसी) में विचार किया गया था। इसके बाद इसे ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) के सदस्यों के बीच चर्चा के लिए भेजा गया। विचार-विमर्श के बाद डीटीएबी ने प्रस्ताव को मंजूरी देने की सिफारिश की।

आम लोगों से मांगे गए सुझाव

सरकार ने प्रस्तावित संशोधन पर हितधारकों और आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। प्रस्ताव पर प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चार साल से कम उम्र के बच्चों की दवाओं पर भी सख्ती

पिछले महीने सरकार ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन मेलिएट और फेनिलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाली सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं पर स्पष्ट चेतावनी लिखना भी अनिवार्य किया था कि इनका इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए। निर्माताओं को निर्देश दिया गया था कि वे दवाओं के लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट रूप से लिखें— “फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन का उपयोग चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए।” मंत्रालय ने बताया कि यह अधिसूचना जनहित में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत जारी की गई है और आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रभावी है।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS