Thursday,11 June 2026,03:34 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
By Virat baibhav | Publish Date: 3/4/2026 4:17:29 PM
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका

नई दिल्ली।  जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढऩे लगती हैं। चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी होना, पाचन संबंधी समस्याएं और बालों का झडऩा आम हो जाता है। गर्मियों में ये सभी परेशानियां पेट से शुरू होती है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पीछे का कारण हमारे शरीर के अंदर ही छिपा है। शरीर के अंदर जमी गंदगी कई रोगों को जन्म देती है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आज हम गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे कुछ ही दिनों में शरीर की सारी गंदगी खुद-ब-खुद बाहर आ जाएगी। आयुर्वेद के मुताबिक दिनचर्या में बदलाव के साथ ही शरीर की स्थिति को सुधारा जा सकता है। इसके लिए रोजाना 6 चीजें करनी जरूरी है, जो बहुत ही आसान है। पहला काम सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में भी मदद करता है। दूसरा, पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को मिलाकर पीएं। इसका सेवन शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर में जमा गदंगी हटने लगती है। तीसरा, नाश्ते में ढेर सारे फल। सुबह का नाश्ता फल से शुरू होना चाहिए। सुबह खाली पेट एक कटोरा फल खाएं। इसके साथ ही दलिया और ओट्स को भी अपनी मील में शामिल करें। इस सभी आहार में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को आसान बनाता है। चौथा स्टेप है भोजन से पहले सलाद का सेवन। दोपहर के भोजन से पहले एक प्लेट सलाद लें और आधे घंटे बाद भोजन करें। भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रखें। यह सभी चीजें पचाने में आसान होती हैं और शरीर को भी पूरा पोषण मिलता है। पांचवां स्टेप है रात का भोजन। रात का भोजन हमेशा हल्का करें। कोशिश करें की रात का भोजन हमेशा 7 बजे से पहले ही खा लें। देर रात भोजन करने से बचें, क्योंकि रात के समय पाचन अग्नि मंद होती है और खाना पचने में काफी समय लगता है। छठा और आखिरी स्टेप है ईसबगोल के साथ दूध। रात के समय गुनगुने दूध के साथ ईसबगोल मिलाकर लें। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा। यह सभी स्टेप्स एक हफ्ते करने से पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाएगा।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS