Friday,12 June 2026,01:09 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
लाइफस्टाइल
क्या आप भी पीते हैं सादा दूध, जानें गर्मियों में कैसे बढ़ाए दूध के औषधीय गुण
By Virat baibhav | Publish Date: 9/4/2026 4:14:48 PM
क्या आप भी पीते हैं सादा दूध, जानें गर्मियों में कैसे बढ़ाए दूध के औषधीय गुण

नई दिल्ली। सर्दियों में दूध पीने की सलाह तो हर कोई देता है, लेकिन गर्मियों में अक्सर लोग दूध छोड़कर लस्सी या छाछ पर शिफ्ट हो जाते हैं, जो सही नहीं माना जाता।  रात में गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भारतीय परंपरा में दूध को सदियों से "पूर्ण आहार" का दर्जा दिया गया है, वहीं आयुर्वेद में इसे केवल पोषण नहीं, बल्कि एक प्रभावी औषधि भी माना जाता है, हालांकि इसका सही समय और सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। दूध न सिर्फ शरीर को ऊर्जा और पोषण देता है, बल्कि मन को भी शांत करता है। अगर इसे सही तरीके से लिया जाए, तो यह कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है। आमतौर पर लोग सादा दूध पीते हैं, लेकिन इसमें कुछ औषधीय चीजें मिलाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
हल्दी वाला दूध: इसे गर्मियों में भी सीमित मात्रा में लिया जा सकता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। इस मौसम में सिर्फ एक चुटकी हल्दी ही पर्याप्त होती है। केसर वाला दूध: अगर महिलाओं में प्रजनन क्षमता कम है तो केसर का दूध गर्भाशय को मजबूती देने का काम करता है। इससे त्वचा और बाल भी खिल उठते हैं।  अश्वगंधा वाला दूध: अश्वगंधा को आयुर्वेद में त्रिदोष को संतुलित करने की औषधि माना गया है। अगर शरीर में कमजोरी और हड्डियों में दर्द की समस्या बनी रहती है तो अश्वगंधा दूध फायदेमंद रहेगा। यह पुरुषों की कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है। जायफल वाला दूध: यह दूध उन लोगों के लिए दवा की तरह काम करेगा, जिन्हें हर बदलते मौसम के साथ संक्रमण घेर लेता है। मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम हो जाता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी और जुकाम से भी राहत देता है।
दालचीनी वाला दूध: मधुमेह के रोगियों के लिए दालचीनी का दूध शुगर को नियंत्रित करने में लाभकारी है। यह दूध शुगर को नियंत्रित कर मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है, जिससे नींद न आने की समस्या कम होती है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS