Thursday,11 June 2026,04:12 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
अन्य
रोज सुबह पीते हैं जीरा पानी, आयुर्वेंद से जाने सेवन करने का सही तरीका
By Virat baibhav | Publish Date: 13/4/2026 3:41:34 PM
रोज सुबह पीते हैं जीरा पानी, आयुर्वेंद से जाने सेवन करने का सही तरीका

नई दिल्ली। आज के समय में अच्छी लाइफस्टाइल के लिए लोग अलग-अलग तरह के पानी पर भरोसा करते हैं।   आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक अच्छी सेहत के लिए अलग-अलग तरह के पानी, औषधीय पानी का सहारा लेते हैं, जैसे जीरा पानी, अजवाइन पानी, मेथी पानी और सौंफ पानी। पेट से जुड़े रोगों से निजात पाने के लिए जीरा पानी और अजवाइन पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके सेवन की विधि कम ही लोगों को पता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए हर कोई जीरा पानी का सेवन कर रहा है, लेकिन सेवन कब और कितनी मात्रा में करना जरूरी है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करता। जीरा पानी सुबह की छोटी सी शुरुआत है, लेकिन अगर सेवन गलत तरीके से करते हैं तो यह सेहत को फायदा देने से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक जीरा पानी मंद पाचन अग्नि को तेज करता है, भूख को बढ़ाता है, पाचन को सही करता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए जीरा पानी को रसोई की औषधि माना जाता है, लेकिन लोग जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पी लेते हैं, या पूरे दिन धीरे-धीरे जीरा पानी पीते रहते हैं। इससे पानी को पीने के उतने फायदे नहीं मिल पाते हैं, जितने मिलने चाहिए। पहले जानते हैं कि जीरा पानी बनाने का सही तरीका क्या है। रात के समय जीरा को भिगोकर रख दें और सुबह जीरे के पानी को उबाल लें। उबालने पर पानी के रंग में परिवर्तन आ जाएगा और इसे गुनगुना होने पर ही पीए। सुबह की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी के साथ ही करनी चाहिए। ज्यादा गर्म पानी पेट में कब्ज पैदा कर सकता है और इससे शरीर का तापमान भी असंतुलित होता है। जीरा पानी का सेवन सुबह खाली पेट ही करना चाहिए। अगर खाली पेट नहीं पी पाते हैं, तो खाने के बाद जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं और इसे आराम से घूंट-घूंट कर पिएं। ऐसा करने से पेट में भारीपन महसूस नहीं होगा और पानी के गुण भी पूरी तरीके से मिलेंगे। अगर इस तरीके से रोजाना जीरा पानी का सेवन किया जाए, तो पेट से जुड़ी हर समस्या से निदान मिल जाएगा और गर्मियों में होने वाली पेट की जलन भी शांत होगी।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS