अन्य
शतावरी का सेवन सिर्फ फायदेमंद नहीं, सही जानकारी के बिना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है
By Virat baibhav | Publish Date: 13/4/2026 3:45:01 PM
नई दिल्ली। महिलाओं में गर्भाशय और हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी परेशानियां आज के समय में बहुत आम हैं, और परेशानियां इस हद तक बढ़ चुकी हैं कि इससे प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होने लगी है। आयुर्वेद की दुनिया में इन सभी परेशानियों का हल छिपा है, और शतावरी को महिलाओं के गर्भाशय से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने का तरीका बताया गया है। शतावरी को आयुर्वेद में "रानी औषधि" कहा गया है। शतावरी पीसीओडी, अनियमित पीरियड, फर्टिलिटी बूस्टर, डिलीवरी के दूध उत्पादन में मददगार, तनाव और एजिंग से मुक्ति से मुक्ति पाने का साधन माना गया है। इन सभी समस्यों से निपटने के लिए आयुर्वेद शतावरी के सेवन की सलाह देता है। शतावरी के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं कि लेकिन इसके नुकसान के बारे में कम ही बात होती है। आज हम शतावरी के सेवन के साइड-इफेक्ट्स के बारे में बात करेंगे। गर्भवती महिलाओं को शतावरी के सेवन से नुकसान हो सकता है। कुछ महिलाओं में गर्भपात का इतिहास रहा होता है। ऐसे में शतावरी का सेवन शरीर को कमजोर कर सकता है। इसलिए शतावरी के सेवन से पहले उसके दुष्परिणामों को जान लेना बहुत जरूरी है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। थायरॉइड के मरीज को भी शतावरी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शतावरी के सेवन से हार्मोन ओवरस्टिम्युलेट हो सकते हैं और यह परेशानी को कम करने की बजाय बढ़ा सकता है। इसके साथ ही, जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है और खाना ठीक से पचता नहीं है, उन्हें भी शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए।