Friday,12 June 2026,02:27 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
अन्य
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
By Virat baibhav | Publish Date: 13/4/2026 3:46:09 PM
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन

नई दिल्ली। मां बनने का सफर हर महिला के लिए बहुत खास होता है, लेकिन इसके साथ कई शारीरिक और मानसिक बदलाव भी आते हैं। ऐसे में अगर आप इस पूरे समय को थोड़ा आसान और सुखद बनाना चाहती हैं, तो रोजाना हल्के-फुल्के योगासन करना एक बेहतरीन तरीका है। योग न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी शांत रखता है, जिससे आप इस खूबसूरत सफर का आनंद बेहतर तरीके से ले पाती हैं।  गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को कमर दर्द, थकान, नींद की कमी और तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोज थोड़ा समय निकालकर योग करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। शुरुआत आप कुछ आसान एक्सरसाइज से कर सकती हैं, जैसे गर्दन को धीरे-धीरे आगे-पीछे और दाएं-बाएं घुमाना, कंधों को रोटेट करना या पैरों की हल्की मूवमेंट करना। ये छोटे-छोटे अभ्यास आपके शरीर को एक्टिव रखते हैं और जकडऩ को कम करते हैं। इसके बाद आप कुछ सरल योगासन कर सकती हैं, जैसे ताड़ासन, वृक्षासन या सुखासन। ये आसन शरीर का संतुलन बनाए रखते हैं और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। अगर आपको ज्यादा थकान महसूस हो रही हो, तो शवासन जैसे आरामदायक आसन जरूर करें, इससे शरीर को राहत मिलती है। सांस से जुड़े अभ्यास यानी प्राणायाम भी इस दौरान बहुत जरूरी होते हैं। गहरी सांस लेना और छोडऩा, नाड़ी शोधन या भ्रामरी जैसे प्राणायाम मन को शांत करते हैं और तनाव कम करते हैं। इससे नींद भी बेहतर आती है और मन में सकारात्मकता बनी रहती है। आप रोजाना 10-15 मिनट ध्यान भी कर सकती हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप अपने बच्चे के साथ एक खूबसूरत जुड़ाव महसूस करेंगी। सबसे जरूरी बात यह है कि योग करते समय आप अपने शरीर की सुनें। अगर किसी भी आसन में असहजता या दर्द महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं। डॉक्टर या योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपनी दिनचर्या बनाएं, ताकि आप पूरी तरह सुरक्षित रहते हुए योग का लाभ उठा सकें।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS