Friday,12 June 2026,01:27 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
अन्य
आंवला शरबत : गर्मियों का टॉनिक, पीने के मिलेंगे अनगिनत लाभ
By Virat baibhav | Publish Date: 13/4/2026 3:49:03 PM
आंवला शरबत : गर्मियों का टॉनिक, पीने के मिलेंगे अनगिनत लाभ

नई दिल्ली। गर्मी हो या सर्दी, आंवले का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए लाभकारी होता है। आंवला को शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में आंवला का सेवन करने से शरीर की ऊर्जा बरकरार रहती है और शरीर की सुस्ती का भी अंत होता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले तरीका जान लेना भी जरूरी है।  आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या 'अमृतफल' माना गया है, जो शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने में मदद करता है। आवंला वात, पित्त, कफ तीनों को संतुलित करने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसम बदलने के साथ होने वाले संक्रमण से भी बचाता है। गर्मी से बचने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आंवले से बने शरबत का सेवन करना अधिक लाभकारी माना गया है। इसके लिए मटके का पानी, सेंधा नमक, धागे वाली मिश्री, सब्जा के बीज और आंवला का चूर्ण या ताजे आंवले का रस लें। पानी में एक आंवला रस मिलाएं, सब्जा के बीज और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं। पूरी तरह मिलाने के बाद उसमें धागे वाली मिश्री को पीसकर मिलाएं और आखिर में बर्फ डालकर सर्व करें। यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और थकान तुरंत दूर करता है। इस शरबत के सेवन से गर्मियों में लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर की अंदरूनी गर्मी कम होती है। गर्मियों में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए भी आंवला का शरबत मदद करता है। गर्मियों में पित्त और वात का असंतुलन आम है, जिससे शरीर में जकडऩ बनी रहती है। इस सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आंवला का शरबत मददगार है। वात और पित्त के कम होने से पेट की अग्नि भी शांत होती है और चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे कम होते हैं। गर्मियों में शरीर बाहरी और आंतरिक रूप से रूखा महसूस करता है। आंवला के रस के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है और त्वचा से संबंधित विकार भी कम होते हैं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS