Friday,12 June 2026,01:36 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
हेल्थ
बार-बार करता है गहरी सांस लेने का मन, चिंता और पाचन मुख्य वजह
By Virat baibhav | Publish Date: 14/4/2026 3:52:05 PM
बार-बार करता है गहरी सांस लेने का मन, चिंता और पाचन मुख्य वजह

मुंबई। सांस लेने की प्रक्रिया बहुत आसान है और अगर इस प्रक्रिया को लेने में शरीर को मेहनत करनी पड़ रही है, तो समझ लें कि शरीर के भीतर कुछ अलग हो रहा है।   कई बार गहरी-गहरी सांस लेने का मन करता है क्योंकि फेफड़े ठीक से सांस नहीं ले पाते और हम खुद से गहरी सांस लेकर आराम महसूस करते हैं। इसका कारण फेफड़ों पर पडऩे वाला दबाव है, इसे हल्के में मत लें। ये सिर्फ सांस की समस्या नहीं बल्कि पाचन की गड़बड़ी और तनाव का प्रभाव है। बार-बार गहरी सांस लेना शरीर के अंदर चल रही गड़बडिय़ों को दिखाता है। जब शरीर के अंदर गैस बार-बार और ज्यादा बनने लगती है, तो फेफड़ों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलता है। सीने में एक अजीब सा दबाव महसूस होता है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है और मन परेशान होने लगता है। मन व शरीर का गहरा संबंध है। शारीरिक गड़बड़ी मन को भी विचलित कर देती है। यह ओवरथिंकिंग, चिंता और तनाव को बढ़ावा देती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इससे बेचैनी, सीने में जलन, एंग्जायटी और नींद भी प्रभावित होती है व पूरा शरीर अपना संतुलन खो बैठता है। शरीर तन से ही नहीं बल्कि मन से भी कमजोर महसूस करता है। अब जानते हैं कि इस परेशानी का समाधान क्या हो सकता है। सबसे पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र मजबूत होगा तो पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस बनना और खट्टी डकार का समाधान मिल जाएगा और फेफड़ों पर दवाब भी कम पड़ेगा।दूसरा मन को संतुलित रखना भी बहुत जरूरी है। मन अगर परेशान है तो पूरे शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसके लिए रोज कुछ समय अपने लिए निकालें और योग करें। योग तनाव को कम करने में बहुत कारगर है। इसके लिए बालासन, पश्चिमोत्तानासन, शवासन और मार्जरीआसन कर सकते हैं। सांस लेने में होने वाली तकलीफों से निजात पाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम भी कर सकते हैं। कोशिश करें कि प्रकृति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। प्रकृति के स्पर्श से मन हल्का होता है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS