Friday,12 June 2026,01:34 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
हेल्थ
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मददगार अर्जुन की छाल
By Virat baibhav | Publish Date: 14/4/2026 3:56:32 PM
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में मददगार अर्जुन की छाल

नई दिल्ली। आजकल बढ़ते हृदय रोग और सांस संबंधी समस्याओं के बीच आयुर्वेद में उपयोग होने वाला अर्जुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक औषधि माना जाता है। अर्जुन वृक्ष की छाल को इसके औषधीय गुणों के कारण सदियों से स्वास्थ्य लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।  विशेषज्ञों के अनुसार, अर्जुन की छाल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स हृदय को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और रक्त संचार को बेहतर करते हैं। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी सहायक माना जाता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इसके नियमित सेवन से काफी राहत महसूस होती है। धड़कन नियमित, ब्लड प्रेशर कंट्रोल और सांस की समस्या भी दूर होती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, अर्जुन की छाल हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें टर्मिनैलिक एसिड, फ्लेवोनॉइड्स और प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये तत्व हृदय की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं, खून को पतला करते हैं और हार्ट अटैक का खतरा कम करते हैं। अर्जुन रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। साथ ही रक्त संचार को बेहतर बनाकर पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सांस संबंधी समस्याओं में भी अर्जुन रामबाण साबित होता है। अस्थमा, खांसी, सांस फूलना और सीने में जकडऩ जैसी शिकायतों में इसका काढ़ा राहत देता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करता है। त्वचा की चमक बढ़ाने और घाव जल्दी भरने में भी अर्जुन की छाल फायदेमंद है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS