Thursday,11 June 2026,03:29 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
भाजपा मुख्यालय पहुंचे नेपाल के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख रबी लामिछाने, नितिन नवीन ने किया स्वागत
By Virat baibhav | Publish Date: 2/6/2026 5:14:23 PM
भाजपा मुख्यालय पहुंचे नेपाल के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख रबी लामिछाने, नितिन नवीन ने किया स्वागत

नई दिल्ली। नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रबी लामिछाने की इस यात्रा का उद्देश्य आरएसपी और भाजपा के बीच पार्टी-स्तरीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही संगठनात्मक कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, शासन मॉडल और जनसंपर्क रणनीतियों जैसे विषयों पर चर्चा भी इस दौरे का हिस्सा है।भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर लामिछाने के नेतृत्व वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के लोग भी वहां मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।माना जा रहा है कि यह यात्रा राजनीतिक संगठन, लोकतांत्रिक भागीदारी और जनकेंद्रित शासन से जुड़े मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।इसे दोनों दलों के लिए आपसी सहयोग की संभावनाओं को तलाशने और एक-दूसरे की राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने का अवसर भी माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भाजपा ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात दोनों राजनीतिक दलों के बीच सार्थक संवाद और मजबूत सहयोग को बढ़ावा देगी।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS