Sunday,15 November 2026,02:25 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
45वें व्यापार मेले में रेखा गुप्ता ने किया ‘दिल्ली मंडप’ का उद्घाटनइंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, इन रूटों पर भारी वाहन बैन : एसीपीबाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजरहर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, गलतियों को सुधाकर हम दूसरे मैच में वापसी करने का प्रयास करेंगे: कोच जमीलमध्य प्रदेश: सरकार ने 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित किए, भोपाल के दो क्षेत्र शामिलसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी की खराब शुरुआत, सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हरायामेकेदाटु परियोजना कर्नाटक का अधिकार, तमिलनाडु को भी मिलेगा पानी : डीके शिवकुमारहिमाचल में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, तीन दर्रों पर आवाजाही बंद
नेशनल
विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 2/6/2026 5:16:48 PM
विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

 

नई दिल्ली। जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर अहम बातचीत हुई।विदेश मंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने इस मुलाकात को हर्ष का विषय बताया। लिखा, "थ्यूरिंगिया के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट और उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलकर खुशी हुई।"उन्होंने पोस्ट में मुलाकात के दौरान हुई चर्चा का उल्लेख किया। बताया कि भारत-जर्मनी और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के विस्तार के प्रति उनका मजबूत सहयोग स्वागतयोग्य है। दोनों की व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारियों पर सार्थक चर्चा हुई।मंगलवार को ही मारियो वोग्ट और उनके प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान स्मार्ट शहरी विकास, टिकाऊ बुनियादी ढांचा, डिजिटल प्रशासन, नवाचार, कौशल विकास और प्रतिभा आदान-प्रदान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में परिवहन, जल प्रबंधन, पर्यावरणीय तकनीकों, शिक्षा और कार्यबल विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जर्मनी के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, और दिल्ली इस साझेदारी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS