Wednesday,15 July 2026,07:31 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
विदेश
पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल, पूर्व उपप्रधानमंत्री गौतम अपनी पार्टियों को एकीकृत करने को सहमत हुए
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2025 5:05:48 PM
पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल, पूर्व उपप्रधानमंत्री गौतम अपनी पार्टियों को एकीकृत करने को सहमत हुए

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल और पूर्व उपप्रधानमंत्री बामदेव गौतम ने अपनी-अपनी कम्युनिस्ट पार्टियों को एकीकृत करने की सहमति जताई है। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर से यह जानकारी मिली। रिपब्लिका अखबार की खबर के अनुसार, नेपाल और गौतम ने एक संयुक्त बयान में कहा कि क्रमश: सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) और सीपीएन एकता राष्ट्रीय अभियान के एकीकरण का निर्णय नेपाल के कम्युनिस्ट आंदोलन को एकजुट करने की ऐतिहासिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।इसमें कहा गया है कि औपचारिक विलय की घोषणा 18 जुलाई को काठमांडू स्थित नेशनल असेंबली हॉल में की जाएगी।
 
पिछले महीने, सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव नेपाल पर देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने भूमि से जुड़ी अनियमितता के एक मामले में मुकदमा दायर किया था।अधिकार दुरुपयोग जांच आयोग (सीआईएए) ने एक निजी कंपनी के साथ भूमि सौदे में कथित संलिप्तता के लिए माधव नेपाल और 92 अन्य के खिलाफ एक विशेष अदालत में मामला दायर किया था। 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS