Sunday,15 March 2026,07:00 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
विदेश
ईरान ने फ्रांसीसी-जर्मन नागरिक साइकिल चालक को हिरासत में लिया
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2025 5:08:16 PM
ईरान ने फ्रांसीसी-जर्मन नागरिक साइकिल चालक को हिरासत में लिया


पेरिस। ईरान के विदेश मंत्री ने पुष्टि की है कि एक फ्रांसीसी-जर्मन नागरिक एवं किशोर साइकिल चालक को हिरासत में ले लिया गया है , जो पिछले महीने गायब हो गया था। फ्रांसीसी अखबार ली मोंडे द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई है। अखबार ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बृहस्पतिवार के साक्षात्कार के हवाले से बताया कि साइकिल चालक लेनार्ट मोन्टरलोस को एक उल्लंघन करने के कारण हिरासत में लिया गया है। 
विदेश मंत्री ने हालांकि, कथित अपराध की प्रकृति के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। 
अरागची ने बताया कि तेहरान स्थित फ़्रांसीसी दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है। अखबार के अनुसार, मोंटेरलोस ईरान में साइकिल चला रहे थे और जून के मध्य से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। 
 फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने हिरासत की पुष्टि नहीं की, लेकिन कहा कि वह अपने नागरिक की स्थिति जानने के लिए ईरानी अधिकारियों और उसके परिवार के साथ संपर्क में है।फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने साइकिल चालक की सुरक्षा के मद्देनजर इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उसने पहले दी गई चेतावनियों को दोहराया कि फ्रांसीसी नागरिकों को ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS