Thursday,12 February 2026,02:36 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
विदेश
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के लिए सैन्य अभ्यास किया
By Virat baibhav | Publish Date: 11/7/2025 5:10:08 PM
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के लिए सैन्य अभ्यास किया

 
 
सियोल।दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के शीर्ष सैन्य  अधिकारियों ने उत्तर कोरिया से क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली सभी गैर-कानूनी गतिविधियां रोकने का आग्रह किया।तीनों देशों ने उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के लिए संयुक्त अभ्यास के तहत उन्नत लड़ाकू विमान उड़ाए। संयुक्त अभ्यास शुक्रवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की उत्तर कोरिया की यात्रा से पहले किया गया। रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य एवं अन्य सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से उनके पड़ोसी देशों में चिंता बढ़ गई है।
 
दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को सियोल में अपनी नियमित बैठक के दौरान, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सहायता के लिए उत्तर कोरिया द्वारा रूस में सैनिकों की तैनाती तथा बदले में रूस की ओर से उत्तर कोरिया को सैन्य प्रौद्योगिकी के संभावित हस्तांतरण पर चर्चा की। तीनों शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, उन्होंने उत्तर कोरिया से कोरियाई प्रायद्वीप, हिंद-प्रशांत और उससे आगे के क्षेत्र को अस्थिर करने वाली सभी गैर-कानूनी गतिविधियों को तुरंत बंद करने का आग्रह किया। साथ ही उत्तर कोरिया की धमकियों का जवाब देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने का संकल्प लिया गया। 
 
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS