ताजा खबरें
सिंगापुर में तैरने के दौरान जुबीन गर्ग की मौत हुई : मीडिया रिपोर्ट
By Virat baibhav | Publish Date: 2/10/2025 4:03:21 PMसिंगापुर। भारतीय गायक जुबीन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हुई थी न कि स्कूबा डाइविंग के दौरान, जैसा कि पहले मीडिया में आई खबरों में कहा गया था। द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार की एक खबर के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस बल (एसपीएफ) ने कहा कि उन्होंने भारत के उच्चायोग को गर्ग की मौत से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों के साथ-साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक प्रति सौंप दी है। एसपीएफ ने पहले 52 वर्षीय गर्ग की मौत में किसी तरह की आपराधिक साजिश की संभावना से इनकार किया था। अखबार ने यहां लिमन लॉ कॉरपोरेशन के सहायक निदेशक एन. काई लिंग के हवाले से कहा, जुबीन गर्ग के मामले में एक कोरोनर की जांच संभवत: डूबने से पहले के घटनाक्रमों को स्पष्ट कर सकती है।