Wednesday,15 July 2026,06:18 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
विदेश
नेपाल में हिमस्खलन के बाद पर्वतारोहियों के शवों की तलाश जारी
By Virat baibhav | Publish Date: 4/11/2025 3:40:15 PM
नेपाल में हिमस्खलन के बाद पर्वतारोहियों के शवों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में हिमस्खलन में जान गंवाने पर्वतारोहियों के शवों को बरामद करने के लिए बचाव दल मंगलवार को एक पर्वत पर खोज अभियान में लगे रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, सोमवार को हुए हिमस्खलन में इन पर्वतरोहियों की मौत हो गई थी। माउंट यालुंग री के 4,900 मीटर (16,070 फुट) की ऊंचाई पर स्थित बेस कैंप पर सोमवार सुबह हिमस्खलन हुआ। बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण बचाव दल कल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया। मौसम में सुधार के बाद मंगलवार को एक हेलीकॉप्टर बेस कैंप तक पहुंचा और बचावकर्मी बर्फ के बीच से निकलने में सफल हो गए। डोलखा जिले के पुलिस प्रमुख ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि हिमस्खलन में घायल हुए चार पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया और उपचार के लिए राजधानी काठमांडू ले जाया गया। मारे गए लोगों में दो नेपाली पर्वतारोही गाइड भी शामिल हैं, लेकिन बाकी पांच की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। महतो ने बताया कि उनमें से एक संभवत: फ़्रांसीसी नागरिक है। माउंट यालुंग री 5,600 मीटर (18,370 फुट) ऊंची चोटी है, जिसे नए पर्वतारोहियों के लिए उपयुक्त माना जाता है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS