Tuesday,13 October 2026,09:55 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरुभाई अंबानी ने बदली निवेश की सोचआज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदीसोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुनाअर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा के साथ काम शो करने के पीछे की बताई वजह, बोले-मस्ती और धमाल होगाउज्जैन के सिंहस्थ कुंभ से इंदौर का महत्व बढ़ेगा : सीएम मोहन यादवब्रिस्बेन ओलंपिक 2032 की सीईओ सिंडी हुक अपना पद छोड़ेंगीमां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्मेंबरेली में मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों का किया सम्मान
विदेश
भारतीय वायु सेना का विमान श्रीलंका के लिए आपातकालीन राहत सामग्री लेकर पहुंचा
By Viraat Vaibhav | Publish Date: 29/11/2025 11:12:23 PM
भारतीय वायु सेना का विमान श्रीलंका के लिए आपातकालीन राहत सामग्री लेकर पहुंचा

कोलंबो। श्रीलंका में अप्रत्याशित बाढ़ से विस्थापित लोगों के लिए आपातकालीन राहत सामग्री लेकर गया भारतीय वायु सेना का विमान शुक्रवार देर रात को श्रीलंका पहुंचा। जरूरी खाद्य सामग्री और स्वच्छता से जुड़ी आपूर्ति लेकर गया सी130 विमान देर रात लगभग डेढ़ बजे कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचा, जहां भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों और श्रीलंका वायु सेना के अधिकारियों ने विमान का स्वागत किया। मुश्किल की इस घड़ी में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने शुक्रवार को ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरि से श्रीलंका पहुंचाई गई। यह राहत ऐसे समय में प्राप्त हुई है जब श्रीलंका के अधिकारियों ने केलानी और अट्टानागलु नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार रात से वेस्टर्न प्रोविंस में अप्रत्याशित आपदा की स्थिति की चेतावनी दी। चक्रवाती तूफान डिटवा से मची तबाही के कारण श्रीलंका अप्रत्याशित आपदा का सामना कर रहा है। इसके कारण बाढ़ आई एवं भूस्खलन हुए और बुनियादी ढांचा को व्यापक नुकसान पहुंचा। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने शनिवार सुबह छह बजे तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कम से कम 34 लोग लापता हैं। डीएमसी ने बताया कि इसके अलावा आपदा से 61,000 परिवारों के 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सेंट्रल प्रोविंस के कैंडी में राहत अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है, क्योंकि कैंडी जिले में ही शुक्रवार देर रात तक मृतकों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी थी और आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS