Thursday,12 February 2026,02:28 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
नेशनल
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नेताओं की ओर से अमेरिकी समकक्षों को दिए उपहारों की सूची जारी की
By Virat baibhav | Publish Date: 30/1/2026 11:18:09 PM
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भारतीय नेताओं की ओर से अमेरिकी समकक्षों को दिए उपहारों की सूची जारी की

न्यूयॉर्क। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन समेत विभिन्न अमेरिकी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य भारतीय सरकारी अधिकारियों द्वारा भेंट किए गए उपहारों की एक सूची जारी की है।अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी के कार्यालय (ऑफिस ऑफ द चीफ ऑफ प्रोटोकॉल) ने विदेशी सरकारी स्रोतों से प्राप्त उपहारों की एक विस्तृत सूची पेश की है। मंत्रालय ने बताया कि इस सूची में भौतिक उपहारों के साथ-साथ यात्रा उपहार या न्यूनतम मूल्य से अधिक मूल्य के यात्रा व्यय की रिपोर्ट भी शामिल है...कैलेंडर वर्ष 2024 (1 जनवरी, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक) के लिए न्यूनतम मूल्य 480 अमेरिकी डॉलर है।सूची में 10 सितंबर, 2023 को मोदी द्वारा बाइडन को भेंट किया गया लकड़ी का संदूक, स्कार्फ, जार के साथ केसर, चायपत्ती के लिए लकड़ी का डिब्बा शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 562 अमेरिकी डॉलर है। इसमें बताया गया कि संदूक, स्कार्फ, जार और डिब्बे को अमेरिकी राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआरए) को हस्तांतरित कर दिया गया जबकि नष्ट होने वाली वस्तुओं -केसर और चाय-को अमेरिका गुप्तचर सेवा की नीतियों के अनुसार निस्तारित कर दिया गया।बाइडन ने भारत द्वारा आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर 2023 में नई दिल्ली की यात्रा की थी।मोदी ने 16 जुलाई, 2024 को बाइडन को स्टर्लिंग सिल्वर धातु का ट्रेन सेट दिया जिसका अनुमानित मूल्य 7,750 अमेरिकी डॉलर है। इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है। रिपोर्ट में उल्लेख है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जिल बाइडन को 21 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने पश्मीना शॉल भेंट की थी जिसका अनुमानित मूल्य 2,969 अमेरिकी डॉलर है। यह शॉल भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दी गई।इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की ओर से उस समय राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक रहे जेकब सुलिवन को दिए गए उपहार का भी उल्लेख है।रिकॉर्ड में बताया गया है कि 28 अगस्त 2024 को डिब्बे के साथ भेंट किए गए कश्मीरी पश्मीना स्कार्फ का अनुमानित मूल्य 599 अमेरिकी डॉलर है और इसे सामान्य सेवा प्रशासन (जीएसए) को हस्तांतरित किया गया है।अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने भगवान कृष्ण रासलीला चांदी का डिब्बा भेंट किया। इस उपहार का अनुमानित मूल्य।,330 अमेरिकी डॉलर है और इसे एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया है।  हैरिस के पति डगलस एमहॉफ को 18 अक्टूबर, 2024 को मोदी ने कफ-लिंक भेंट किए जिनका अनुमानित मूल्य 585.65 अमेरिकी डॉलर है। इन्हें भी एनएआरए को हस्तांतरित कर दिया गया।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS