Sunday,06 September 2026,05:35 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 की मौत, उपमुख्यमंत्री बोले- 'कई दुकानें की गईं सील'भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच स्टाफ वार्ता का नई दिल्ली में सफल आयोजन, रक्षा एवं समुद्री सहयोग पर हुई चर्चानेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या 1,300 के पारयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंएएचएफ जूनियर एशिया कप: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से हरायाखेल और शिक्षा जीवन बदल सकती है, ब्राजील फुटबॉल लीजेंड काफू ने युवा लड़कियों को दी सलाहयूएस ओपन: नवारो, टाउनसेंड, पेगुला, नोस्कोवा चौथे राउंड मेंयूएस ओपन: बेन शेल्टन ने शापोवालोव को और टियाफो ने वचेरोट को हराकर चौथे राउंड में जगह बनाई
विदेश
संरा प्रमुख ने भारत-ईयू व्यापार समझौते का हवाला देते हुए बहुध्रुवीयता की जरूरत पर बल दिया
By Virat baibhav | Publish Date: 30/1/2026 11:32:44 PM
संरा प्रमुख ने भारत-ईयू व्यापार समझौते का हवाला देते हुए बहुध्रुवीयता की जरूरत पर बल दिया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का हवाला देते हुए बहुध्रुवीयता का समर्थन करने की आवश्यकता पर जोर दिया और अमेरिका एवं चीन का परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा कि वैश्विक समस्याओं का समाधान एक ही ताकत का हुकुम चलने से नहीं होगा।गुतारेस ने 2026 के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए यहां बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, वर्तमान समय में यह स्पष्ट है कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है।... हम देख रहे हैं और कई लोगों का भी भविष्य के संदर्भ में विचार है कि दो ध्रुव हैं- एक अमेरिका केंद्रित और एक चीन केंद्रित। 
उन्होंने कहा, अगर हम एक स्थिर दुनिया चाहते हैं, अगर हम ऐसी दुनिया चाहते हैं जिसमें शांति कायम रह सके, जिसमें विकास व्यापक हो सके और जिसमें अंतत: हमारे मूल्य कायम रहें तो हमें बहुध्रुवीयता का समर्थन करने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, हमें अलग-अलग देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के ताने-बाने का समर्थन करने की जरूरत है और मैं हालिया व्यापार समझौतों को बहुत उम्मीदों के साथ देखता हूं: आपके पास यूरोपीय संघ के साथ मर्काेसुर (दक्षिण अमेरिकी व्यापार गुट) है। यूरोपीय संघ के साथ इंडोनेशिया है। यूरोपीय संघ के साथ भारत (का समझौता) है। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS