Thursday,12 February 2026,03:43 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
दिल्ली से लैंसडौन के लिए एडवेंचर राइड शुरू
By Virat baibhav | Publish Date: 9/5/2025 7:52:35 PM
दिल्ली से लैंसडौन के लिए एडवेंचर राइड शुरू

नई दिल्ली। पर्यावरण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिल्ली से लैंसडौन (उत्तराखंड) के लिए एडवेंचर राइड शुरू  की गई है। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली से एडवेंचर राइड 2.0 - बाइक का जुनून, देवभूमि का सुकून को हरी झंडी दिखाकर रवाना। यह कार्यक्रम पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ( पीएचडीसीसीआई) द्वारा विभिन्न कॉर्पोरेट और संस्थागत साझेदारों के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस राइड का उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर बोलते हुए गुप्ता ने बाइक राइड के प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि यह यात्रा केवल साहसिक राइड नहीं, बल्कि पर्यावरण और समाज के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने टीम वर्क, अनुशासन और नागरिक कर्तव्य की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। राइड के दौरान बाइकर्स न केवल वृक्षारोपण करेंगे, बल्कि स्थानीय समुदायों से जुडक़र सामाजिक संदेश भी फैलाएंगे। इस पहल के प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करने के लिए जागरूकता फैलाना, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना, और टीम भावना को सशक्त करना है। गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि दिल्ली उत्तराखंड जैसे सबसे कम प्रदूषित शहरों में से एक बन सकती है, और कहा कि इस दिशा में ऐसे प्रयास एक सकारात्मक कदम हैं। उन्होंने बेहतर सडक़ स्थितियों का उल्लेख किया, जो अब इस तरह की बाइक राइड्स को अधिक सुरक्षित और बाइकर्स के लिए सहयोगी बनाती हैं। पीएचडीसीसीआई ने सभी साझेदारों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए इस बात को दोहराया कि संस्था सतत विकास और प्रभावशाली जनसंपर्क अभियानों के प्रति प्रतिबद्ध है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS