Sunday,14 December 2025,10:51 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जय हिन्द यात्रा
By Virat baibhav | Publish Date: 9/5/2025 7:55:37 PM
भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जय हिन्द यात्रा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दे रही भारतीय सेना के साहस और पराक्रम के सम्मान में शुक्रवार को कांग्रेस ने जय हिन्द यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के आव्हान पर दिल्ली के कौने-कौने से हजारों कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपना सर्वस्व समर्पित कर रही भारत की थल, जल और वायु सेना का मनोबल बढ़ाने और उसे मजबूत करने के लिए पूरा देश एकजुट होकर भारतीय सेना के साथ खड़ा है। जय हिंद यात्रा को कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री अजय माकन, संगठन महासचिव के सी वेनुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, देवेन्द्र यादव और  पवन खेड़ा ने तिरंगा दिखाकर जंतर मंतर से यात्रा शुरु की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी मौजूद थे। जय हिन्द यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चेयरपरसन सुप्रिया श्रीनते, एआईसीसी महिला अध्यक्ष अल्का लांबा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब, एआईसीसी एससी विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, संदीप दीक्षित, डॉ. उदित राज, रमेश कुमार, रागिनी नायक, गुरदीप सिंह सप्पल, मनीष चतरथ, रोहित चौधरी, पूर्व मंत्री योगानन्द शास्त्री, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, भीष्म शर्मा, हसन अहमद, सुरेन्द्र कुमार, कुंवर करण सिंह, महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, सेवादल अध्यक्ष सुनील कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा,  सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे। जय हिन्द यात्रा में शामिल हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जय हिन्द, जय जवान जय किसान के नारे लगा रहे थे। यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी  ने स्पष्ट कर दिया है कि संकट के समय दलगत राजनीति से उपर उठकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ देशहित में हर तरह की सैनिक कार्यवाही सहित सुरक्षा की दिशा में हम मन, वचन और कर्म से भारत सरकार के साथ है। पाकिस्तान के विरोध में भारत सरकार के प्रत्येक बड़े फैसले को कांग्रेस पार्टी का पूरा सहयोग और समर्थन रहेगा। भारतीय सेना के साहसी जज्बे को हम सलाम करते हैं और जय हिन्द यात्रा के तहत अपनी सेना के समर्थन में अपनी पूरी राजनीतिक इच्छाशक्ति प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि जय हिन्द यात्रा के द्वारा हमारा लक्ष्य देशवासियों तक संदेश पहुंचाने का है कि तिरंगे की रक्षा और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का समय है और यह भी बताना है कि भारत की संप्रभुता का प्रतीक तिरंगा ही हमारा धर्म है, जिसकी रक्षा के लिए भारत की सीमाओं पर भारतीय सेना के जवान 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात खड़े देश के लिए कुर्बानी देने से भी नही डरते। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को जबाव दे रहे भारतीय सेना अपना काम कर रही है लेकिन विभिन्न जाति, धर्म, वर्गों, क्षेत्रों के 140 करोड़ देशवासी मन और वचन के साथ उनके साथ खड़े हैं। यही अनेकता में एकता हमारे देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द करके साबित कर दिया है, कि हम अवसरवादी और मौकापरस्ती में विश्वास नहीं रखते। हमेशा देश की सेवा की है और दुख और जरुरत के समय देशवासियों के साथ खड़े रहना ही हमारा कर्तव्य है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS