Sunday,14 December 2025,10:42 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
शहर
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बढ़ाई गई फोर्स
By Virat baibhav | Publish Date: 9/5/2025 7:56:38 PM
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बढ़ाई गई फोर्स

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान तनाव देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी फोर्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर भीड़भाड़ वाले और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली पुलिस के हथियारबंद जवानों को कुतुब मीनार परिसर में तैनात किया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वायड और एंटी बम स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। ऐतिहासिक धरोहर कुतुब मीनार के मुख्य प्रवेश द्वार पर जवान दूरबीन के माध्यम से हर आने-जाने वाले पर नजर रख रहे हैं। कुतुब मीनार के अंदर जाने वालों की सघन जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है। कुतुब मीनार या अन्य पर्यटक स्थल पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस की तैनाती की गई है। आम जनता से अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कुतुब मीनार के अलावा लाल किला, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, अक्षरधाम और कमल मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन इलाकों में देशी और विदेशी पर्यटकों की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है। 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS