Thursday,11 June 2026,04:15 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
सांसद अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा नैरो गेज ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी
By Virat baibhav | Publish Date: 2/6/2026 8:01:19 PM
सांसद अनुराग ठाकुर ने कांगड़ा नैरो गेज ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले हिमाचल प्रदेश के नैरो गेज सेक्शन में नैरो गेज ट्रेन सेवा का संचालन पठानकोट रेलवे स्टेशन से पुन: प्रारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज तथा विधायक पवन कुमार काजल ने संयुक्त रूप से कांगड़ा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस शुभ अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक जम्मू मंडल सहित उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रेलवे स्टाफ  एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अगस्त 2022 में हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण चक्की नदी पर स्थित ब्रिटिश कालीन पुल संख्या 32 बह गया था। इसके साथ ही मानसून के दौरान लैंडस्लाइड से ट्रैक को भी व्यापक नुकसान पहुंचा था। सुरक्षा कारणों से यात्री सेवा को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। रेलवे द्वारा युद्धस्तर पर कार्य करते हुए आधुनिक तकनीक से पुल संख्या 32 का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। पुल एवं ट्रैक के सुरक्षा मानकों की गहन जांच के उपरांत आज से यात्री सेवा पुन: प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि कांगड़ा की नैरो गेज लाइन हिमाचल प्रदेश की धरोहर है। पुल संख्या 32 के पुनर्निर्माण से अब यह सेक्शन पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। इस सेवा से कांगड़ा क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने रेलवे के इस त्वरित कार्य की सराहना की और कहा कि पुल संख्या 32 के बनने से कांगड़ा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें।
 
 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS