Thursday,11 June 2026,03:32 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
निगमायुक्त ने जलभराव संभावित स्थलों का निरीक्षण किया
By Virat baibhav | Publish Date: 2/6/2026 8:01:56 PM
निगमायुक्त ने जलभराव संभावित स्थलों का निरीक्षण किया

नई दिल्ली। आगामी मानसून के दृष्टिगत दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार ने सिटी एसपी जोन के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव की रोकथाम तथा चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खिरवार ने किशनगंज स्थित रेलवे अंडर ब्रिज का दौरा कर जलभराव की संभावित समस्या से निपटने हेतु किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एहतियातन पंपों की पर्याप्त व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें मानसून प्रारंभ होने से पूर्व पूर्णत: परिचालन योग्य बनाया जाए जिससे वर्षा के दौरान जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके उपरांत निगम आयुक्त ने पदम नगर स्थित सडक़ संख्या-10 पर नाले का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी तंत्र की प्रभावी कार्यप्रणाली मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। दौरे के क्रम में खिरवार ने शास्त्री नगर के एम और ई ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे सडक़ निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि दिल्ली नगर निगम मानसून के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जलभराव की समस्या को न्यूनतम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून पूर्व तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी एसपी जोन की उपायुक्त कनिका प्रमुख अभियंता पीसी मीणा सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS