Friday,17 July 2026,08:28 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
ताजा खबरें
भारथक्लाउड ने किया मैस्कॉट बादल का अनावरण
By Virat baibhav | Publish Date: 7/7/2026 7:48:18 PM
भारथक्लाउड ने किया मैस्कॉट बादल का अनावरण

नई दिल्ली। भारथक्लाउड ने रविवार को नई दिल्ली में मैस्कॉट बादल का अनावरण किया। पूरे भारत में व्यवसायों तथा उपयोगकर्ताओं के लिए क्लाउड और एआई तकनीकों को अधिक सहज जुड़ावपूर्ण और सुलभ बनाने की उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। भारथक्लाउड के सह-संस्थापक राहुल तक्कल्लापल्ली ने कहा क्लाउड तकनीक जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है कभी भी भय उत्पन्न करने वाली नहीं लगनी चाहिए। बादल के माध्यम से हम भारथक्लाउड को एक मानवीय पहचान दे रहे हैं और क्लाउड तथा एआई से जुड़ी बातचीत को अधिक आकर्षक समावेशी और सुलभ बना रहे हैं। जैसे-जैसे भारत अपना डिजिटल भविष्य निर्मित कर रहा है हमारा मानना है कि तकनीक को सहज सुरक्षित और स्थानीय आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं से गहराई से जुड़ा रहना चाहिए। भारथक्लाउड की सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पद्मा रेड्डी सामा ने कहा केवल एक मैस्कॉट होने से आगे बढक़र बादल का परिचय भारथक्लाउड द्वारा अपने ग्राहकों के साथ एक और गहरा भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने तथा भारत के सॉवरेन एआई क्लाउड सेवा प्रदाता के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करने का एक प्रयास है। वर्तमान परिदृश्य में यह और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है जहां अधिकांश कंपनियां वैश्विक हाइपरस्केलर्स के प्रभुत्व वाले अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में कार्य करती हैं। 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS