Friday,17 July 2026,08:34 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रंप प्रशासन ने सख्‍त क‍िए वीजा नियम, अब अधिकतम चार वर्ष तक ही रह सकेंगे छात्रअमेरिका के राज्यों को निशाना बनाकर जासूसी और साइबर ऑपरेशन बढ़ा रहा है चीन, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनीट्रंप प्रशासन की चेतावनी, अमेरिका में चुनावी डेटा पर साइबर हमले का खतरायूरी आर. फेडकिव मुंबई में नए अमेरिकी कॉन्सल जनरल बनेअमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपतिभारतीय नौसेना को मिला एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर, अमेरिकी राजदूत गोर बोले- रक्षा साझेदारी हुई और मजबूतपाकिस्तान: बीएलए का दावा, हमले में 45 से अधिक पाक सैनिकों को मार गिरायापाकिस्तान: सिंध के शिक्षा विभाग के दफ्तरों में बिजली कटौती से कामकाज ठप, ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
ताजा खबरें
महापौर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आरआरआर केंद्र का उद्घाटन किया
By Virat baibhav | Publish Date: 7/7/2026 7:52:00 PM
महापौर ने दिल्ली विश्वविद्यालय में आरआरआर केंद्र का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने दिल्ली विश्वविद्यालय में ढलाव घर को परिवर्तित कर बनाए गए आर आर आर रिड्यूस रीयूज एवं रिसाइकल केंद्र एवं सेल्फी प्वाइंट का उदघाटन किया। इस आर आर आर केंद्र एवं सेल्फी प्वाइंट का रूपांतरण दिल्ली विवि के मिरांडा हाउस कॉलेज की सहायता से किया गया है। इस अवसर पर निगम पार्षद इंद्रजीत सहरावत, सिविल लाइंस क्षेत्र के उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ बिजयलक्ष्मी नंदा एवं दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। महापौर प्रवेश वाही ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली से कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने में हमें जनता का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि हम कचरे को श्रोत पर ही गीले एवं सूखे कूड़े में पृथक कर कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने में अपना योगदान दे सकते हैं। प्रवेश वाही ने ढलाव घर को आर आर आर केंद्र में परिवर्तित करने के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं एन सी सी के छात्रों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि मिरांडा हाउस कॉलेज में कागज का पुन: चक्रण कर इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को हम पूरी दिल्ली में लागू कर सकते हैं। 
महापौर प्रवेश वाही ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में बनाया गया यह आर आर आर केंद्र बेकार चीजों के दोबारा इस्तेमाल के जरिए कचरे को सार्वजनिक संपत्ति के रूप में परिवर्तित करने की अवधारणा पर कार्य करता है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के निर्माण में 45 बेकार टायर एवं 3000 से अधिक पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि यह आर आर आर केंद्र एक सामुदायिक एकत्रण केंद्र के रूप में कार्य करेगा जहां लोग पुराने कपड़े, खिलौने और ई वेस्ट दान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे चीजों को पुन: चक्रण के बाद इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS