Thursday,13 August 2026,05:59 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाहहमें अमित शाह का बयान सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए : राहुल गांधीसंसद में गतिरोध पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला, चिराग पासवान ने भी की आलोचनाभाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे की संभावना तेजडिजिलॉकर के 72.43 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स, उमंग प्लेटफॉर्म पर 11.66 करोड़ उपयोगकर्ता; डिजिटल सेवाओं का तेजी से बढ़ा दायरामुंबई में रिहायशी इलाके में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने दुख जतायासुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-निशान विवाद पर सुनवाई, कपिल सिब्बल ने ईसीआई के अधिकार क्षेत्र पर उठाए सवाल'शॉर्टकट विल कट यू शॉर्ट', प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- 'शॉर्टकट के रास्ते से निकलें बाहर नौजवान'
ताजा खबरें
दिल्ली को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य: रेखा गुप्ता
By Virat baibhav | Publish Date: 4/8/2026 7:49:26 PM
दिल्ली को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अनिवार्य: रेखा गुप्ता

 नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित जनप्रतिनिधियों की सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘टीबी मुक्त भारत’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व ने टीबी उन्मूलन को पूरे देश का जन-आंदोलन बना दिया है और अब प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही इस लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सकेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टीबी जागरूकता पर आधारित विशेष वीडियो दिखाया गया और दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ की उपलब्धियों, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान से संबंधित विभिन्न सूचना एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया गया। उन्होंने विशेष रूप से ‘निक्षय मित्र’ अभियान से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करते हुए टीबी रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सहायता, सामुदायिक सहयोग, जनभागीदारी, मरीजों के पुनर्वास और डिजिटल माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अभियान की प्रगति, मरीजों तक पहुंच रही सुविधाओं और समाज की सहभागिता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की और इस अभियान को प्रत्येक वार्ड, विधानसभा एवं स्थानीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस जन-आंदोलन से जुड़ सकें। इस अवसर पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, सांसद, विधायक, पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित टीबी रोगियों की अधिसूचना के लक्ष्य के विरुद्ध दिल्ली प्रतिवर्ष 95 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रही है। आज टीबी का प्रभावी उपचार उपलब्ध है और समय पर जांच एवं पूरा इलाज कराने से यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। लेकिन इस लक्ष्य को केवल अस्पतालों और डॉक्टरों के भरोसे प्राप्त नहीं किया जा सकता, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। सांसद, विधायक एवं पार्षद जनता के सबसे निकट होते हैं और उनकी बात पर लोगों का विश्वास होता है। यदि प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने और मरीजों को पूरा उपचार लेने के लिए प्रेरित करेगा तो निश्चित रूप से इस अभियान को नई गति मिलेगी। लोगों तक यह संदेश पहुंचाना आवश्यक है कि टीबी कोई शर्म की बात नहीं है, बल्कि समय पर उपचार से पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में ‘निक्षय मित्र अभियान’ को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक 3,300 से अधिक निक्षय मित्र टीबी मरीजों के सहयोग के लिए सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं। उनके सहयोग से 1.2 लाख से अधिक पोषण आहार (फूड बास्केट) टीबी मरीजों को वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने उद्योगों, व्यापारिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, धार्मिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से भी इस अभियान से जुडक़र निक्षय मित्र बनने की अपील की। रेखा गुप्ता ने कहा कि एक निक्षय मित्र केवल पोषण सहायता ही नहीं देता, बल्कि मरीज को सम्मान, आत्मविश्वास और यह भरोसा भी देता है कि पूरा समाज उसके साथ खड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के सामूहिक प्रयासों से दिल्ली टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगी। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS