Saturday,17 January 2026,09:03 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
आस्ट्रेलिया की महान टीमों में शामिल होने के लिए डब्ल्यूटीसी खिताब जीतना अहम : लियोन
By Virat baibhav | Publish Date: 10/6/2025 3:20:36 PM
आस्ट्रेलिया की महान टीमों में शामिल होने के लिए डब्ल्यूटीसी खिताब जीतना अहम : लियोन

लंदन। आस्ट्रेलिया के स्टार आफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि आस्ट्रेलिया की महानतम टीमों में शामिल होने के लिए लगातार दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतना अहम कदम होगा। सैतीस वर्ष के लियोन उस आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो बुधवार से लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 . 25 चक्र का फाइनल खेलेगी। आस्ट्रेलिया ने 2003 में भारत को 209 रन से हराकर खिताब जीता था।  लियोन ने कहा , हमने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है जिस पर हमे गर्व है। हम आस्ट्रेलिया की महान टीम बनने की राह पर हैं लेकिन अभी वहां तक पहुंचे नहीं है। यह मैच उस मंजिल तक के सफर में अहम कदम होगा।  आस्ट्रेलिया 2023 . 25 डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा था।  लियोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 56 विकेट लिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक होगा। उन्होंने कहा , हम पहले भी फाइनल खेल चुके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका पहली बार खेल रहा है। उन्होंने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहने के दावेदार थे। उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन हम भी अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। 

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS