Tuesday,14 April 2026,11:43 PM
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल प्रदेश: मानसूनी बारिश से दो सप्ताह में 43 लोगों की मौत, 37 लोग लापतामेडिकल कॉलेज नियामक ढांचे में हेरफेर, सीबीआई ने सरकारी अधिकारियों समेत 34 लोगों पर मामला दर्ज कियाअमेरिका ने वीजा आवेदकों से इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया मंचों के हैंडल या यूजरनेम मांगेआय से अधिक संपत्ति मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तारआपातकाल: न्यायमूर्ति सिन्हा ने इंदिरा गांधी को अयोग्य ठहराने के फैसले पर कभी पछतावा नहींकेरल: सत्तारूढ़ एलडीएफ नीलांबुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस नीत यूडीएफ के हाथों हाराभारत मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा, ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के अनुरोध पर रोका: मोदी ने ट्रंप से कहाभारत के चार स्कूल विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की शीर्ष 10 की सूची में शामिल
ताजा खबरें
समाज कल्याण मंत्री ने किया जलनिकासी की व्यवस्था का निरीक्षण
By Virat baibhav | Publish Date: 29/7/2025 8:00:27 PM
समाज कल्याण मंत्री ने किया जलनिकासी की व्यवस्था का निरीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मंगलवार को रोहिणी स्थित दीप विहार व रोहिणी के अन्य क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि बारिश के बाद निश्चित समय से अधिक जल भराव रहे तो त्वरित कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों के साथ जल निकासी की स्थिति का मूल्यांकन किया और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलजमाव की समस्या पर त्वरित कार्यवाही की जाए ताकि स्थानीय निवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नाली-नालों में कोई रुकावट न रहे, लगातार स्वच्छता कार्य चलाएं। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि किसी निर्माण कार्य के चलते जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, तो उस पर भी तत्काल ध्यान दिया जाए और निर्माणकर्ताओं को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा कि नालों की सफाई होने से हालात पिछले साल की तुलना में बेहतर हुए हैं, बारिश का पानी धीरे-धीरे निकल जाता है, फिर भी कहीं तेज बारिश के बाद जल जमाव होता है तो सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द राहत पहुंचाएं।
 
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS