Tuesday,18 August 2026,11:06 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
‘नई जिम्मेदारी मिली, पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे,' नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर बोले भाजपा नेताजेएसएससी-सीजीएल रद्द होने पर छात्र नेता देवेंद्र महतो का ऐलान- अभी बहुत लड़ाई बाकी हैयूजीसी-नेट में गड़बड़ी पर राहुल का सरकार पर निशाना, बोले-एनटीए की गलती की कीमत छात्र क्यों चुकाएं, तय हो जवाबदेहीउज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़ की स्थिति, कई घायलवंदे मातरम विवाद: मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायतझारखंड: सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी केस में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी ने मारा छापा,सचिव से पूछताछमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चानौसेना को लीज पर मिलेंगे एमक्यू-9बी सी गार्डियन विमान, 1943 करोड़ रुपए का करार
ताजा खबरें
एनएफआईआर और यूआरएमयू राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन
By Virat baibhav | Publish Date: 3/9/2025 8:37:38 PM
एनएफआईआर और यूआरएमयू राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन

नई दिल्ली। नेशनल फेडरेशन ऑफ  इंडियन रेलवे मेन एवं उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन में देशभर से आए करीब 15 हजार रेलकर्मी भाग ले रहे हैं। यह अधिवेशन 4 सितंबर तक चलेगा। अधिवेशन में मुख्य मुद्दे निजीकरण, कॉरपोरेटाइजेशन और आउटसोर्सिंग का विरोध,पुरानी पेंशन योजना की बहाली,तथा संविदा कर्मियों के स्थायीकरण रहे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. एम. राघवैया,महासचिव एनएफआईआर ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के बिना भारतीय रेल की प्रगति संभव नहीं है। सरकार को हमारी मांगें माननी होंगी वरना संघर्ष और तेज होगा। गुमान सिंह अध्यक्ष एनएफआईआर ने कहा कि रेलवे का निजीकरण कर्मचारियों और जनता दोनों के लिए घातक है। यह अधिवेशन कर्मचारियों की ताकत का संदेश दे रहा है। बी.सी शर्मा, महासचिव यूआरएमयू ने कहा कि उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन हमेशा कर्मचारियों की आवाज बुलंद करती रही है। ओपीएस बहाली और संविदा कर्मियों का स्थायीकरण हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। साक्षी मलिक ने कहा यह मंच कर्मचारियों की ताकत और एकजुटता का प्रतीक है। हमें निजीकरण और अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखना होगा। यही हमारी जीत का रास्ता है।
COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS