Wednesday,15 July 2026,07:32 AM
ब्रेकिंग न्यूज़
वनडे सीरीज: गिल की कप्तानी पारी, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई लीडज स्‍ट्रेट में जहाजों से 20 प्रत‍िशत टोल वसूली के फैसले पर ट्रंप का यूटर्न, अब समझाया नया 'बिजनेस प्लान'भारत और स्पेन ने आपूर्ति श्रृंखलाओं और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग पर की चर्चाहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालयहोर्मुज स्‍ट्रेट तनाव: अमेरिका ने ईरान जाने वाले जहाजों को दी चेतावनी, बंदरगाहों से दूर रहने को कहाबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन से लेकर सम्राट चौधरी तक करेंगे प्रचारपश्चिम एशिया तनाव के बीच ऊर्जा सुरक्षा पर भारत ने बढ़ाया फोकस: विदेश मंत्रालय
ताजा खबरें
बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने खाने का इंतजाम करे प्रशासन: देवेंद्र यादव
By Virat baibhav | Publish Date: 3/9/2025 8:48:54 PM
बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने खाने का इंतजाम करे प्रशासन: देवेंद्र यादव

 नई दिल्ली। कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित जमना बाजार क्षेत्र का दौरा किया और वहां प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों के बारे में बातचीत की। जमना बाजार क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास से 2 कि.मी., उपराज्यपाल आवास 2.5 कि.मी. और विधानसभा 3 कि.मी. है। व्यवस्थाओं और बाढ़ राहत कार्यों की नाकामी के कारण मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल निवास के नजदीक खतरनाक स्थिति बन रही है तो यमुना के तटीय क्षेत्रों के आसपास क्या हो रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यादव ने कहा कि हम प्रभावित लोगों की परेशानी में उनके साथ खड़े हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और उनके रहने खाने का इंतजाम करने तक में सरकार नाकाम साबित हो रही है, जो व्यवस्थाएं समय से पहले होनी चाहिए थी, मुख्यमंत्री बाढ़ आने के बाद बयान दे रही है कि हम बचाव और राहत के हर संभव प्रयास करेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि जब दिल्ली खत्म हो जाएगी, तब प्रशासन किसको बचाने के लिए राहत देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के साथ बैठकर फोटो खिंचवाने की जगह अधिकारियों को बाढ़ राहत के लिए दिशा निर्देश देने पर ध्यान देने की जरुरत है। यादव ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है। व्यवस्थाएं समय पर नहीं करने के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ है, जबकि हम जुलाई के बाद से ही बार-बार भाजपा सरकार को आगाह कर रहे थे कि यमुना तट के नजदीक रहने वाले लोगों के विस्थापन के लिए प्रशासन समय पर कार्यवाही करें। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों के खाने का इंतजाम करे और यमुना का जल स्तर कम होने के बाद लोगों नुकसान का मुआवजा भी सरकार देने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि 2023 में आई बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रभावितों को नहीं दिया था।  उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है क्योंकि व्यवस्थाओं का समय पर इंतजाम नहीं किया। इस मौके पर देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग चेयरमैन अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष मिर्जा जावेद, पूर्व पार्षद अशोक जैन, जिला आब्र्जवर डॉ. पी के मिश्रा, सोशल मीडिया चेयरमैन राहुल शर्मा, मौहम्मद उस्मान, अजय कुमार लालू, राहुल डबला, ब्लॉक अध्यक्ष मंजूर मलिक, संजय यादव, अजय कुमार, राजू पुरी, मौहम्मद आसिम और महेंद्र मंगला मौजूद थे।

COPYRIGHT @ 2016 VIRAT VAIBHAV. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS