शहर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
By Virat baibhav | Publish Date: 3/10/2025 8:20:46 PMनई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। राधाकृष्णन ने पिछले महीने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है। रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा कि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन जी से भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आपका राष्ट्र की प्रगति, संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण, साथ ही आपका समृद्ध राजनैतिक व प्रशासनिक अनुभव, संसद के उच्च सदन को नई दिशा प्रदान करेगा और राष्ट्र के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आपके यशस्वी, प्रभावशाली और प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए हृदय से शुभकामनाएं।